25 घरेलू व्यवसाय जो महिलाओं को बनाए आत्मनिर्भर
महिलाओं को अपने आप में संपूर्ण माना जाता है। समाज में महिलाओं का योगदान सराहनीय और पूजनीय है। महिलाएं मां, बहन, बेटी, पत्नी बन कर समाज के दायरे को बढ़ाकर खुद में निखार लाने का भी दारोमदार निभाती है। जीवन में किसी भी मुसीबत के आने पर महिला को स्थाई रूप से मुसीबत के सामने खड़ा ही पाएंगे। आज की महिला आत्मविश्वास से भरी हुई और दृढ़ निश्चय वाली हैं।
कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने जीवन मे अपने परिवार के लिए समर्पित रहकर घरेलू रूप से जुड़ी रहती हैं। पूरा जीवन वह घर के लोगों चाहे वह बड़े हो, बच्चे हो या बुजुर्गों हो सब का पूरा ध्यान रखती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि महिलाएं चाहते हुए भी घर से बाहर निकल कर कोई व्यवसाय या कोई अन्य कार्य नहीं कर पाती हैं। ऐसे में उन महिलाओं को हताश और निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आज की महिला पढ़ी-लिखी और समझदार है, जो घर से भी कुछ ऐसा करके खुद को स्थापित कर सकते हैं।
आज हम आपके के लिए लाये है कुछ घरेलू व्यवसाय जो महिलाओं को बनाए आत्मनिर्भर जिन्हें आप घरेलू रूप से शुरुआत करके अपना आत्मविश्वास को कायम रख कर आगे बढ़ सकती हैं।
Table of Contents
1) ट्यूशन पढ़ाना
घरेलू महिलाओं के लिए व्यवसाय के रूप में ट्यूशन पढ़ाने सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप को बच्चों को पढ़ाना पसंद है या फिर आप खुद को क्रिएटिव बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में बच्चों को आसानी से घर पर ही पढ़ाया जा सकता है। ऐसा देखा जाता है कि बच्चे अपने परिजन से पढ़ना पसंद नहीं करते ऐसे में आप उन बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।
अगर आप इस व्यवसाय के लिए इच्छुक हैं तो घर के बाहर ट्यूशन क्लास का बोर्ड लगाकर या किसी समाचार पत्र में विज्ञापन के माध्यम से भी आप अपने शौक को पूरा कर सकती हैं। ऐसा हो सकता है कि शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो परंतु धीरे-धीरे आपको अच्छा महसूस होने लगेगा।
2) रिसेलिंग
इस आधुनिक युग में लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग करना बहुत ही पसंद आता है। जो घर बैठे ही आसानी से किया जा सकता है। ऐसे मौके का फायदा उठा कर आप रिसेलिंग का काम शुरू कर सकती हैं। रिसेलिंग व्यवसाय से जुड़े बहुत सारे मोबाइल एप्लीकेशन है, जो आपकी मदद कर सकते हैं।
रीसेल के माध्यम से आप कोई भी प्रोडक्ट को आसानी से कस्टमर तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी बस घर से ही मोबाइल के माध्यम से इस काम को शुरू किया जा सकता है। किसी भी प्रोडक्ट में अपना मार्जिन जोड़ें और प्रोडक्ट को सेल करें। प्रोडक्ट के बेचे जाने पर उतना ही मार्जिन आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है।
इस काम को घर के काम से थोड़ी देर के ब्रेक के समय किया जा सकता है। इस रिसेलिंग के माध्यम से भी आप हजारों रुपए प्रति महीने कमा सकते हैं। यह है कुछ रिसेलिंग साइट जहा आप रजिस्टर कर कमा सकते है अच्छे पैसे MEESHO , FLIPCART, AMAZON, GLOWROAD
3) अचार बनाना
अचार बनाना हर ग्रहणी की पाककला में शामिल होता है। आपको हर घर की किचन में अचार आवश्यक रूप से ही नजर आ जाएगा। अगर आप चाहें तो अपने खाली समय में घर से अचार बनाने का बिजनेस शुरू कर सकती हैं और खाने में नया जायका लाया जा सकता है। अचार में मुख्यतः आम, नींबू, मिर्च, आंवला, कटहल का अचार बनाकर उसका व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और आसपास के होटल, रेस्टोरेंट में सप्लाई कर हजारों कमाया भी जा सकता है।
अचार बनाने का व्यवसाय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ पढ़े
4) पापड़ बनाना
भारतीय संस्कृति में पापड़ बनाने की कला महिलाओं में प्राचीन काल से ही शामिल है। आप चाहे तो पापड़ बना कर उसे मार्केट एरिया में सप्लाई कर सकती हैं। पापड़ मुख्य रूप से चावल, बेसन, साबूदाने ,उड़द दाल का बनाया जाता है जिससे खाने में स्वाद भी आ जाता है। आप चाहे तो घर में पापड़ बनाना भी सीखा सकती हैं और उससे अच्छा खासा मुनाफा भी कमाया जा सकता है।
5) नमकीन बनाना
घर में किसी भी तरह के समारोह के होने पर तरह तरह के नमकीन भी बनाए जाते हैं। नमकीन को अपने स्वाद के अनुसार खाया और बनाया जा सकता है। अगर आप चाहे तो इस हुनर को आप व्यवसाय के रूप में भी अपना कर फायदा ले सकती हैं। घर में ही बनाए गए नमकीन के छोटे छोटे पैकेट को आप आसपास के इलाकों में बांट कर खुद का प्रचार भी कर सकती हैं। यह व्यवसाय भी बहुत लाभदायक है इसे शुरू कर आप अच्छे खासे पैसे महीने के कमा सकते हो
6) जैम या जेली बनाना
जैम या जेली बच्चों को लिए बहुत ही पसंद आता है जिससे वे अपने स्कूल टिफिन में भी ले जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप जैम या जेली का बिजनेस शुरू करती हैं, तो निश्चित रूप से आपको फायदा ही दिलाएगा। आप जैम, जेली घर में ही बना कर इसे बेचने का काम कर सकती हैं या फिर इसे अलग-अलग जगह सप्लाई करके भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
7) केक बनाना
आजकल किसी भी खास मौके पर केक काटना महत्वपूर्ण समझा जाता है चाहे वह बर्थडे हो या एनिवर्सरी या कोई और खास मौका। आप चाहे तो केक बनाकर बेचने का काम शुरू कर सकती हैं या फिर अपने घर में आसपास की महिलाओं को केक बनाना सिखा भी सकती हैं। ऐसा देखा जाता है कि घर के बने हुए केक की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसे आप सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपने व्यवसाय का प्रचार कर सकती हैं जिससे आपको फायदा ही मिलेगा।
8) डांसिग क्लास
प्राय सभी घरेलू महिलाओं को डांस करने का बहुत ही शौक होता है। जब भी मौका मिले तो डांस के माध्यम से अपनी मनोभाव को प्रदर्शित किया जा सकता है। अगर आपने किसी प्रकार के डांस में महारत हासिल की है तब तो यह और भी सोने पर सुहागा हो जाएगा। अपने डांसिंग क्लास की शुरुआत आप अपने घर से ही कर सकती हैं। शुरुआत में आसपास के बच्चों के साथ अपनी क्लास शुरु कर सकती है और खुद में नई ऊर्जा के प्रवाह को देखा जा सकता है। साथ ही साथ आप अच्छी कमाई भी कर सकती हैं।
डांसिग क्लास का व्यवसाय के बारे में जानकारी के लिए यहाँ पढ़े
9) ब्यूटी पार्लर
अगर महिलाएं घर से बाहर निकलने में असमर्थ हैं, तो ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय के माध्यम से भी खुद को स्थापित किया जा सकता है। इसके लिए आपको सर्वप्रथम 6 महीने का ब्यूटी पार्लर का कोर्स करना होगा जिसमें आपको ब्यूटी प्रोडक्ट से संबंधित जानकारी भी दी जाती है। आप ब्यूटी पार्लर का काम घर के छोटे से कमरे से ही शुरु कर सकते हैं।
यह काम करने के बाद आपको फायदा ही होगा जिसके लागत ज्यादा नहीं होती है। ब्यूटी पार्लर में महिलाएं थ्रेडिंग, वेक्सिंग, हेयरकट, मैनीक्योर, पेडीक्योर, फेशियल, मसाज करवाती है। अगर आप ब्यूटी पार्लर का काम शुरू करती है, तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि आप को इससे फायदा ही होने वाला है। धीरे-धीरे इस काम में आपको स्थिरता प्राप्त होगी जो आपके भविष्य को सुरक्षित करेगी।
ब्यूटी पार्लर कैसे खोले यहाँ से पढ़े
10) टेलरिंग
महिलाओं में अपनी पसंद के कपड़े पहनने का जबरदस्त क्रेज होता है कभी-कभी तो अपनी पसंद के कपड़े मार्केट में आसानी से नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में महिलाएं किसी टेलरिंग शॉप की ओर जाती हैं। आप अगर टेलरिंग का डिप्लोमा कर लेती हैं, तो इससे आपको बहुत ही फायदा पहुंचने वाला है।
घर पर ही लोगों के पसंद के अनुसार डिजाइनर वेयर या डेली वियर के कपड़े सील कर आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकती हैं। इस दौरान आप सूट, ब्लाउज, प्लाजो, कुर्ती, पटियाला, चूड़ीदार सील कर खुद में आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकती हैं। इसके माध्यम से आप अपने घर खर्च में भी योगदान दे सकती हैं।
टेलरिंग व्यवसाय के बारे में जानकारी के लिए यहाँ पढ़े
11) कुकिंग क्लास
महिलाओं को अपने परिवार के लिए उनका मनपसंद खाना बनाना बहुत ही पसंद आता है। ऐसे में अगर आप अपने ही घर में कुकिंग क्लास ले तो इससे आपकी कला में निखार आ जाएगा। कुकिंग क्लास में अलग-अलग प्रकार के व्यंजन, आचार, बढ़िया बनाना सिखा सकती है और आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत भी नहीं होगी।
परिवार के साथ रहते हुए भी आप इस व्यवसाय में अपना 100% दे सकती हैं और इसके लिए किसी विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता भी नहीं होती है। इससे भी महीने में अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं और साथ-साथ अपने शौक को भी पूरा किया जा सकता है।
12) यूट्यूब पर चैनल
आजकल लोगों के बीच यूट्यूब अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर रहा है, जहां महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। अगर आप किसी प्रकार का खास हुनर रखते हैं जिसके माध्यम से लोगों को आप खुद की ओर आकर्षित कर सकते हैं तो आप युटुब चैनल बनाकर उसमें वीडियो अपलोड कर सकते हैं। जैसे जैसे आपके वीडियो के व्यूज बढ़ेंगे वैसे वैसे आपको उनके पैसे मिलते जाएंगे लेकिन इस काम के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
13) डाटा एंट्री
हमने देखा है कि ज्यादातर काम ऑनलाइन ही होते हैं ऐसे में आप घर बैठे ही कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से डाटा एंट्री का काम कर सकती हैं। इसके लिए आप विभिन्न जॉब पोर्टल के माध्यम से भी काम की खोज कर सकती हैं और आत्मनिर्भर हो सकती हैं।
14) टिफिन सर्विस
ऐसा देखा जाता है कि स्कूल और कॉलेज के बच्चे अपने घर को छोड़कर पढ़ाई के लिए दूसरे शहर में आते हैं। कभी-कभी तो युवा पीढ़ी नौकरी के सिलसिले में भी दूसरे शहर आती है। ऐसे में उन्हें खाने में दिक्कत होने लगती है। अगर इस बात का फायदा उठा कर आप टिफिन सर्विस सेवा शुरू करें और उन विद्यार्थियों की मदद करें तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। यह सेवा आप अपने घर से ही शुरु कर सकती हैं और इससे अच्छा खासा पैसा भी कमाया जा सकता है।
टिफिन सर्विस बिज़नेस के बारे में जानकारी के लिए यहाँ पढ़े
15) किराना या जनरल स्टोर
महिलाएं घर का काम जल्दी पूरा करने के बाद इस सोच में पड़ जाती हैं कि अब वह खाली समय में क्या करें? ऐसे में अगर महिलाएं घर में ही या घर के आसपास में किराना जनरल स्टोर शुरू करें तो इससे भी अच्छी खासी कमाई हो सकती है। आप अपने स्टोर में महिला एवं बच्चों से संबंधित सामग्रियां रखकर अपने व्यवसाय को बढ़ा सकती हैं। जैसे जैसे लोगों को आपके स्टोर के बारे में पता चलेगा वैसे वैसे आपको फायदा होने लगेगा और अच्छी आमदनी होने लगेगी।
किराना स्टोर के बारे में जानकारी के लिए यहाँ पढ़े
16) ब्लाग राइटिंग
ऐसा माना जाता है कि एक लेखक सही तरीके से किसी बात को अभिव्यक्त कर सकता है। अगर आप अपने रोजमर्रा के कामों से बोर हो चुकी हैं तो ब्लॉक राइटिंग कर आसानी से कामयाबी हासिल कर सकती हैं। आजकल ब्लॉग हिंदी में भी लिखा और पढ़ा जाता है, जो लोगों को खासकर पसंद भी आता है। आप अपने मनपसंद विषय जैसे फैशन, लाइफ स्टाइल, कुकिंग, मोटिवेशन, धार्मिक मान्यताओं को लेकर ब्लॉग लिखकर अच्छा पैसा भी कमा सकती हैं। ब्लॉग राइटिंग के लिए आपको थोड़ा समय देने की जरूरत होगी जिससे आप खुद की राइटिंग स्किल्स में निखार ला सकें।
17) योगा सेंटर
आज के दौड़ भाग वाले जीवन में लोगों को फिट रहना पसंद है। ऐसे में यदि आपको योगा के बारे में उचित जानकारी हो तो आप घर से ही योगा सर्विस सेंटर की शुरुआत कर सकती हैं। जिससे बच्चों, बड़े, बुजुर्गों को भी शामिल किया जा सकता है। इसके लिए पहले आप फ्री डेमो करें उसके बाद लोग खुद ही आपके पास आने लगेंगे। इसके माध्यम से प्रति व्यक्ति ₹1000 प्रति महीने शुरुआत में प्राप्त किया जा सकता है।
18) आर्ट एंड क्राफ्ट
अगर आपको आर्ट एंड क्राफ्ट जैसे पेंटिंग, ड्राइंग की जानकारी और शौक है तो आप बच्चों को अलग-अलग बैच में इसे सिखा सकती हैं और अपने ज्ञान को बढ़ा भी सकती हैं। बच्चों को आर्ट क्राफ्ट का बहुत ही ज्यादा शौक रहता है तो आप आसपास के बच्चों के माध्यम से ही अपने आर्ट क्राफ्ट की शुरुआत कर सकती हैं।
19) मेहंदी सिखाना
भारतीय संस्कृति में मेहंदी का महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। चाहे शादी ब्याह हो या कोई त्यौहार मेहंदी लगवाना अनिवार्य होता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही रह कर मेहंदी सिखाने का कार्य करें तो निश्चित रूप से आपको उसमें सफलता मिल सकती है। इसके लिए आपको प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा।
ऐसा देखा जाता है कि अरेबिक मेहंदी, दुल्हन मेहंदी, टैटू मेहंदी का चलन जोरों पर रहता है जिनसे आप महीने भर में अच्छी कमाई कर सकती हैं। शुरुआत में आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा लेकिन धीरे-धीरे आप आसानी से इस व्यवसाय को आगे बढ़ा सकती हैं।
20) ज्वेलरी डिजाइनिंग
यह व्यवसाय भी आपको रोचक अनुभव देगा। घर से आप इन ज्वैलरी डिजाइनिंग करके अलग-अलग दुकानों में सप्लाई कर सकती हैं। जिसमें आप कुंदन, मोती की ज्वेलरी बना सकती हैं और अगर आप चाहें तो ज्वेलरी डिजाइनिंग को घर में भी सिखाया जा सकता है।
21) संगीत सिखाना
आज के आधुनिक युग से जहां वेस्टर्न संगीत ने अपनी खास जगह बना ली हो ऐसे में आप भारतीय संगीत को फिर से जिंदा करने के बारे में सोच सकती हैं। अगर आपने कभी भी भारतीय संगीत का ज्ञान प्राप्त किया हो और घर की तमाम जिम्मेदारियों के बीच में आप सब कुछ भूल चुकी हो ऐसे में यह अच्छा मौका होगा जब घर से ही संगीत सिखाया जाए।
भारतीय संगीत सीखने में मेहनत बहुत लगती है ऐसे में आप उन लोगों के बीच ज्ञान का भंडार खोल सकते हैं, जो वाकई में भारतीय संगीत सीखने की चाहत रखते हैं। इसके अलावा यदि आपको किसी वाद्य यंत्र जैसे गिटार, तबला, हारमोनियम आदि का ज्ञान हो, तो आप घर से इसे सिखाने का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और अच्छी कमाई भी किया जा सकता है।
22) बेबी डे केयर
आजकल ऐसा देखा जाता है कि ज्यादातर माता-पिता कामकाजी होते हैं ऐसे में वे छोटे बच्चों को संभालने में बहुत ही परेशानी महसूस करते हैं। ऐसे में यदि आप अपने घर में ही बेबी डे केयर खोले तो इससे आपको अच्छी आमदनी हो जाएगी और माता-पिता भी निश्चिंत होकर रह सकेंगे। इसके लिए अपने बच्चों के लिए कुछ खिलौने, किताबे, झूले रखने होंगे जिससे आसानी से बच्चों को संभाला जा सके। इसके माध्यम से आप खुद के अंदर एक आत्मविश्वास को बनाए रखने में कामयाब होगी।
23) सरकारी नौकरी का फॉर्म भरना
हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या हमेशा ही देखी गई है। ऐसे में सरकार द्वारा कोई ना कोई सरकारी नौकरी का विज्ञापन दिया जाता है जिसके लिए युवा वर्ग लालायित रहते है। ऐसे में आप घर से ही सरकारी नौकरी का फॉर्म भरने का काम शुरू कर सकती हैं जिसके लिए आप को कंप्यूटर या लैपटाप तथा प्रिंटर की आवश्यकता होगी।
यह काम बहुत ही आसान है लेकिन आपको एक बार इसकी सही जानकारी जरूर प्राप्त करना होगा। सरकारी नौकरी के फॉर्म भरने के अलावा आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के फॉर्म भरकर भी अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ आप घर से ही जेराक्स की दुकान भी चला सकती हैं इसके लिए मशीन की आवश्यकता होगी।
24) ट्रांसलेशन का काम
आज के दौर में ऑनलाइन कामों में तेजी आ गई है जिसमें से एक काम है ट्रांसलेशन का। जिसे घर बैठे ही आसानी से किया जा सकता है आपको जिस भाषा का ज्ञान हो उस भाषा में ट्रांसलेशन का काम कर सकते हैं। इसके अलावा जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश भाषा का ज्ञान होने पर भी ट्रांसलेशन का काम किया जा सकता है। इसके लिए विभिन्न जॉब पोर्टल में जाकर काम की खोज की जा सकती है। इस कार्य के माध्यम से आपको महीने में हजारों रुपए की इनकम हो सकती है।
25) बुटीक खोलना
अगर आपको फैशन की पर्याप्त समझ हो, तो आप घर से ही बुटीक का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। जहां पर आप अपने ही द्वारा तैयार किए गए ड्रेसेस बुटीक में रख सकती हैं। आजकल बुटीक से शॉपिंग करना स्टैंडर्ड की बात समझी जाती है। ऐसे में यह व्यवसाय चलने की पूरी उम्मीद होती है।
महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है बस अपनी जिम्मेदारियों के कारण उन प्रतिभाओं को वे छिपा लेती हैं। इस आधुनिक युग में महिलाएं अब घर बैठे ही अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
हमारे इस लेख में आपको हमने ऐसे व्यवसाय के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है, जो आपके लिए बहुत ही कारगर होंगे। इन के माध्यम से महिलाएं खुद में आत्मविश्वास ला कर आत्मनिर्भर बन सकती है साथ ही साथ खुद में नए बदलाव भी ला सकती है, जो भविष्य में होने वाली समस्याओं से लड़ने में भी कारगर होंगी।