Jan Seva Kendra Kaise Khole? सहज जनसेवा केंद्र खोलने के लिए क्या करें

Jan Seva Kendra Kaise Khole 2023 – आज वर्तमान में हम कही भी एग्जाम देने जाते है, तो सबसे पहले हमारी id( पहचान के लिए कोई न कोई मांगी जाती है, जिससे जांचकर्ता द्वारा हमारी पहचान की जा सकते, ऐसी ही हमारी जिंदगी से जुड़ी ऐसी ज्यादातर चीज़ जो हमे पहचान, सुविधाऐ देती है, वो सरकार द्वारा आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जाती है, इनमे से ही, एक है जन सेवा केंन्द्र।

तो आज हम जन सेवा केंद्र या डिजिटल सेवा केंद्र कैसे खोलें इससे जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी जानने की कोशिश करेंगे, जिनमे मुख्य है- जनसेवा केंद्र क्या है ,जनसेवा केंद्र के लिए योग्यता क्या है, जनसेवा केंद्र के रजिस्ट्रेशन कैसे होते है, जनसेवा केंद्र के अंतर्गत आने वाली सेवाएं कौन सी है, जन सेवा केंद्र खोलकर पैसे कैसे कमाए।

Table of Contents

जन सेवा केंद्र क्या है (Common Service Center)

जन सेवा केंद्र एक ऐसी एजेंसी या सर्विस सेंटर है, जो हमारी सरकार की मदद से डिजिटल वर्ल्ड या e- गवर्नेंस की सुविधाएं आम ग्रामीण जनता, व उन लोगो तक पहुचती है, जिन तक ये सुविधाएं नही पहुँच पाती है, अर्थात जन सेवा केंद्र सरकार की मदद से आम जनता तक वो सभी सुविधाएं पहुचाना है, जो जनता तक नही पहुच पाती हैं।

जैसे:- आधार कार्ड,पैनकार्ड बनाना और अपडेट करना, बैंक लेनदेन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन के दस्तावेज, सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सेवा (प्रधानमंत्री योजना) व अन्य सेवाएं आदि शामिल हैं। इस प्रयास के माध्यम से सरकार एक साथ आम जनता को सेवाएं प्रदान करते हुए कई लोगों को रोजगार देना चाहती है।

सहज जन सेवा केंद्र/CSC Center की जरूरत क्यों पड़ी

भारत के वर्तमान सरकार ने सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है। इस डिजिटली करण को बढ़ाने के लिए हमें सहज जनसेवा केंद्र यानी csc center की जरूरत पड़ी। क्योंकि आज भी भारत में बहुत से ऐसे गांव है। जहां पर अच्छी इंटरनेट की सुविधा नहीं है और लोगों को online की उतनी अच्छी जानकरी भी नहीं मालूम है।

जो लोग ऑनलाइन के बारे में थोड़ा-बहुत जानकारी रखते हैं। वह भी भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई ऑनलाइन सुविधाओं का उतने अच्छे से लाभ नहीं ले पाते हैं। भारत सरकार के इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ सभी लोग घर बैठे ही प्राप्त कर लेते हैं।

उन्हें ना ही लंबे-लंबे लाइनों में खड़े होने की जरूरत होती है और ना ही किसी ऑफिस का बार-बार चक्कर लगाने की जरुरत होती है। केंद्र सरकार ही नहीं बल्कि राज्य सरकार की अब सारी online सुविधाओं को सहज जनसेवा केंद्र से ही प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़े : वाहन प्रदूषण जांच केंद्र कैसे खोले?

सहज जन सेवा केंद्र कैसे खोले? (CSC Digital Seva Kendra Kaise Khole 2023)

Sahaj Jan Seva Kendra Kaise Khole in Hindi

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आवश्यक पद – Common Service Center

  • जन सेवा केंद्र खोलने के लिए उसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करे, जिससे आप उस सेवा केंद्र को चलाने के मान्य हो सको
  • जन सेवा केंद्र के लिए एक दुकान का होना आवश्यक है तो इसे ले।
  • कंप्यूटर, बैटरी बैकअप, प्रिंटर, पोर्टेबल, web cam, biometric scanner, CD ,DVD drive, wireless या wired connectivity व कंप्यूटर से जुड़ी ये सब चीज़े होनी चाहिए।
  • जनसेवा केंद्र की शुरुआत करे।

इस प्रकार जान सेवा केंद्र से जुड़ी जानकारी लेकर हम में से कोइ भी योग्य व्यक्ति इस काम को कर सकता है, और सरकार की e शासन पूरे देश मे लागू करने में मदद कर सकता है, साथ ही साथ इन कामो को करने से कमींशन के तौर पर कमाई करके अपने भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए किन जानकारियों का होना जरूरी होता है

सहज जनसेवा केंद्र को खोलने के लिए जरूरी जानकारियां निम्न है-

1. जन सेवा केंद्र के लिए एक सही जगह का चयन जरूरी होता है, जिससे वो उन लोगों तक पहुँच सके, जिनको सच मे उनकी जरूरत है, उदाहरण-  जैसी छोटी छोटी बस्ती में, जहा गरीबी ज्यादा है, जहा ग्रामीण जनता ज्यादा निवास करती हो, उनके लिए ये सुविधाएं बहुत जरूरी है, क्योंकि वहा साक्षरता दर कम हो, क्योंकि उन्हें इस डिजिटल वर्ल्ड की जानकारी नही होती, और आने जरूरी कामो में परेशानी का सामना ज्यादा करनस पड़ता हैं।

2. जन सेवा केंद्र की ज्यादातर सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली योजनाओं और सुविधाओं से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जन सेवा केंद्र खोलने वाले को होनी चाहिए।

3. जन सेवा केंद्र को खोलने में आवश्यक सामग्रियों का ज्ञान होना चाहिए, की किन किन चीजों का एक जन सेवा केंद्र में होना जरूरी है, उदाहरण- कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमेट्रिक, वेबकैम, माउस, कीबोर्ड, व अन्य जरूरी चीजे जो एक जनसेवा केंद्र के सेटअप के लिए जरूरी है।

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए क्या क्या करना पड़ता है?

जैसा कि आप जानते हैं, जन सेवा केंद्र और राज्य सरकार की पहल और योजनाओं का एक हिस्सा है। परिणामस्वरूप जन सेवा केंद्र राज्य द्वारा अधिकृत सुविधा है जिसके माध्यम से आम लोग आसानी से राज्य सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यदि आप अपने गांव या शहर के किसी भी हिस्से में सहज जन सेवा केंद्र शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सभी आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता होगी। आपको आवश्यक कागजात, साथ ही साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता और आयु भी प्रदान करनी होगी, जो नीचे दिखाए गए हैं।

सहज जन सेवा केंद्र के लिए योग्यता क्या है 

1. जन सेवा केंद्र के लिए व्यक्ति की आयु न्यूनतम 18 होनी चाहिए।
2. जन सेवा केंद्र के लिए व्यक्ति की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं होनी चाहिए।
3. जन सेवा केंद्र के लिए व्यक्ति को कंप्यूटर से जुड़ी सभी जानकारी होनी जरूरी हैं।

जन सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होता है (Jan Seva Kendra Registration Process 2023)

आप सहज जन सेवा केंद्र के लिए दो तरह से आवेदन कर सकते हैं: ऑनलाइन या व्यक्तिगत रूप से। यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो अपने स्थानीय सहज जन सेवा केंद्र कार्यालय में जाकर एक आवेदन भरें। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

सहज जन सेवा केंद्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 (CSC Online Registration)

STEP-01: सबसे पहले जनसेवा ऑफिशियल वेबसाइट www.csc.gov.in पर जाए

STEP2: आपके सामने होम पेज दिखाई देगा। मुख्य पृष्ठ पर आपको सबसे ऊपर एक पंजीकरण विकल्प मिलेगा, जिसे आपको चुनना होगा। उसके बाद, आपको न्यू रजिस्ट्रेशन का चयन करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा।

STEP-03: आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपसे जानकारी मांगी जाएगी जैसे कि आप किस श्रेणी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, आप किस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, इत्यादि। आपको श्रेणी से सहज मित्र को चुनना होगा। अब आपको अपनी जानकारी पांच चरणों में भरनी होगी, जिसमें आपका नाम, पता और बैंक खाता जानकारी शामिल है। उसके बाद, आपको सभी आवश्यक कागजात सफलतापूर्वक अपलोड करने होंगे।

 STEP 04: अंत में, सबमिट बटन दबाएं। आपका सहज मित्र पोर्टल पर सफलतापूर्वक लागू हो जाएगा।

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस निशुल्क होती है ये आसान तरीके से कोई भी व्यक्ति जनसेवा केंद्र के रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

सहज जन सेवा केंद्र/CSC के लिए आवेदक स्थिति कैसे मालूम करें?

  • जिन लोगों को भी सहज जन सेवा केंद्र/csc के लिए आवेदन करना है वह retail.sahaj.co.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाने के बाद, वहां मौजूद रजिस्ट्रेशन सेक्शन में जाकर know registration status पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें अपना अप्लिकेशन id नंबर को दर्ज करें।
  • इस एप्लीकेशन id नंबर को सही से दर्ज करने के बाद submit वाले बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें सहज जनसेवा केंद्र के एप्लीकेशन के संबंधित पुरा विवरण दिखेगा।
  • इस प्रक्रिया से इच्छुक व्यक्ति आवेदक की स्थिति को चेक कर सकता है

जन सेवा केंद्र खोलने में कितना पैसा लगता है?

जन सेवा केंद्र पंजीकरण शुल्क: सहज जन सेवा केंद्र शुरू करने के लिए, आपको पहले जन सेवा पोर्टल पर आवेदन करना होगा, फिर अपने आवेदन के सत्यापन के लिए 15-20 दिन प्रतीक्षा करें, जिसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। यह आपके फोन नंबर और ईमेल पर आपको मिल जाएंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के बाद आपको सुरक्षा राशि के रूप में 12000 रुपये जमा करने होंगे। आपको यह राशि अपने सहज मित्र वॉलेट में जमा करनी होगी।

Sahaj jan seva kendra/CSC Center से आप किस तरह पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं

पैसे कमाने के लिए सहज जन सेवा केंद्र के लिए आवेदन करने से पहले इसकी जानकारी को जरुर जान लेना चाहिए कि आप सहज जनसेवा केंद्र से पैसे किस तरह कमा सकते हैं। सहज जन सेवा केंद्र की शुरुआत कर आप लोगों को जो ऑनलाइन सुविधाएं प्रधान करेंगे। उनके बदले आप उनसे कुछ पैसे चार्ज कर सकते हैं। Sahaj jan seva kendra /csc center से आप लोगों का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पेंशन योजना फार्म, वोटर id, जाती, निवासी,आय , जैसे प्रमाण पत्र का आवेदन या बनाने के बदले कुछ न कुछ पैसे चार्ज कर सकते हैं।

इसके अलावा सहज जन सेवा केंद्र से आप अन्य सेवा जैसे मोबाइल रिचार्ज, dth रिचार्ज, मोबाइल बिल का पेमेंट, मनी ट्रांसफर, डाटा रिचार्ज, एल.आई.सी. का प्रीमियम भरना, जॉब के लिए ऑनलाइन फॉर्म फिलअप करना, जेरॉक्स करना, बस, ट्रेन या एरोप्लेन का टिकट बुक कर भी लोगों से पैसे चार्ज कर सकते हैं। सहज जन सेवा केंद्र/csc center वालों की मासिक कमाई लगभग 20000₹ से 30000₹ तक आसानी से हो जाती है।

यह भी पढ़े : मिट्टी परीक्षण केंद्र कैसे खोले?

जन सेवा केंद्र के अंतर्गत आने वाली सेवाएं कौन सी है

जन सेवा केंद्र के अंतर्गत 300 के आस पास सेवाए प्रदान कराई जाती है, लेकिन उन के अंतर्गत आने वाली मुख्य सेवाए निम्न है-

सरकार से जुड़ी आम नागरिकों के लिए सेवाए

1. चुनाव याचिका सुविधाए

  • E district
  • Soil health card
  • FSSAI
  • Pradhan mantri awas yojana
  • Pan card
  • Passport
  • Swachch Bharat Abhiyan

2. व्यापार से जुड़ी आम नागरिक के लिए सेवाए

  • Mobile recharge
  • Mobile bill payment
  • DTH  recharge

3. वित्तीय समावेशन

  • Pradhan Mantri fasal bima yojna
  • Insurance service
  • Pension service
  • Banking
  • Skill development
  • CSCs as GST Suvidha provider
  • VLE bazaar catalog includes

4. शिक्षा

  • NDLM DISHA
  • Cyber gram yojana
  • NABARD financial literacy program
  • CSC BCC course
  • Tally certified program
  • Learn English

5. चिकित्सा सुविधा

  • Telehealth consultations
  • Pradhan Mantri aushadhi scheme
  • JIVA Ayurveda scheme
  • Health homeo
  • Digitize Indian platform
  • Digi pay
  • E sign
  • CSC manual

ये सभी सुविधाएं जनसेवा केंद्र के अंतर्गत आती हैं, जो आम नागरिकों को इन सभी सुविधाओं को पहुचाती है।

जन सेवा केंद्र खोलने के क्या फायदे हैं

  • E गवर्नेंस की सुविधाओं को आम गरीब जनता तक पहुचाने में मदद होती हैं।
  • कम लागत में अपना बिज़नेस की शुरुआत कर सकते है।
  • दैनिक जीवन से जुड़ी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पैंशन, इन्श्योरेंस, बैंकिंग, स्किल डेवलपमेंट व अन्य सुविधाओं द्वारा लोगो की मदद और खुद का मुनाफा कमाया जाता है।
  • खुद के लिए भी सरकार की योजना का फायदा उठा सकते है, बिना किसी परेशानी के।

FAQs for Sahaj Jan Seva Kendra Kaise Khole 2023

Q1. Sahaj jan seva kendra क्या है?

Ans. सहज जन सेवा केंद्र एक भारत सरकार द्वारा ही स्थापित की गई एक प्रकार का जनसेवा केंद्र है। इस सेवा केंद्र के माध्यम से आप सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई किसी भी सुविधाओं का ऑनलाइन लाभ ले सकते हैं। पेनकार्ड, जाती प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मूल निवासी जैसे प्रमाण पत्र का online बनवा कर लाभ ले सकते हैं।

Q2. Sahaj jan seva kendra कैसे चालू करें?

Ans. यदि आप भी सहज जन सेवा केंद्र चालू करने के इच्छुक है तो आपको भारत सरकार के इस www.csc.gov.in के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पुरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत सरकार ही आपको एक ईमेल id पासवर्ड को उपलब्ध करायेगी।

Q3. मैं जन सेवा केंद्र खोलकर लगभग कितने पैसे कमा सकता हूँ?

Ans. जनसेवा केंद्र को खोलकर आप आसानी से महीने के लगभग 20000₹ से 30000₹ कमा सकते हैं।

Q4. जन सेवा केंद्र खोलने के लिए किन योग्यताओं की जरूरत पड़ती है?

Ans. जनसेवा केंद्र खोलने के लिए कुछ अधिक योग्यताओं की मांग नहीं होती है। बस आप ग्रेजुएशन पास हो या बारवीं पास भी चलेगा। इसके अलावा आपको कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। ताकि आप सभी नागरिकों को अच्छे से सेवा प्रदान कर सके।

Q5. क्या मैं भी जन सेवा केंद्र खोल कर सेवा दे सकता हूँ?

Ans. जी हां, आप भी जन सेवा केंद्र खोल सकते हैं और अपने क्षेत्रीय लोगों को online सेवा प्रदान कर सकते हैं। बस आपके पास इस अर्टिकल में बताये अनुसार योग्यताएँ होनी चाहिए और कुछ इंटरनेट की अच्छी खासी जानकारी भी होनी चाहिए।

निष्कर्ष:

इस प्रकार जनसेवा केंद्र से जुड़ी जानकारी लेकर हम में से कोइ भी योग्य व्यक्ति इस काम को कर सकता है, और सरकार की e शासन पूरे देश मे लागू करने में मदद कर सकता है, साथ ही साथ इन कामो को करने से कमींशन के तौर पर कमाई करके अपने भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

हमने अपने इस आर्टिकल में सहज जन सेवा केंद्र कैसे खोले? Sahaj Jan Seva Kendra Kaise Khole से आपको उन सभी जरूरी बातों की जानकारी दी जो महत्वपूर्ण हैं। हमें उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपके लिए काफी हेल्पफुल रहा होगा। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे दूसरों लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। ‌

अन्य पढ़े :

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *