Jan Seva Kendra Kaise Khole? जनसेवा केंद्र खोलने के लिए क्या करें
Jan Seva Kendra Kaise Khole 2022 – आज वर्तमान में हम कही भी एग्जाम देने जाते है, तो सबसे पहले हमारी id( पहचान के लिए कोई न कोई मांगी जाती है, जिससे जांचकर्ता द्वारा हमारी पहचान की जा सकते, ऐसी ही हमारी ज़िंदगी से जुड़ी ऐसी ज्यादातर चीज़ जो हमे पहचान, सुविधाऐ देती है, वो सरकार द्वारा आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जाती है, इनमे से ही, एक है जन सेवा केंन्द्र।
तो आज हम जनसेवा केंद्र या डिजिटल सेवा केंद्र कैसे खोलें इससे जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी जानने की कोशिश करेंगे, जिनमे मुख्य है- जनसेवा केंद्र क्या है ,जनसेवा केंद्र के लिए योग्यता क्या है, जनसेवा केंद्र के रजिस्ट्रेशन कैसे होते है, जनसेवा केंद्र के अंतर्गत आने वाली सेवाएं कौन सी है, जनसेवा केंद्र कैसे खोले।
Table of Contents
जनसेवा केंद्र क्या है (Common Service Center)
जनसेवा केंद्र एक ऐसी एजेंसी या सर्विस सेंटर है, जो हमारी सरकार की मदद से डिजिटल वर्ल्ड या e- गवर्नेंस की सुविधाएं आम ग्रामीण जनता, व उन लोगो तक पहुचती है, जिन तक ये सुविधाएं नही पहुँच पाती है, अर्थात जन सेवा केंद्र सरकार की मदद से आम जनता तक वो सभी सुविधाएं पहुचाना है, जो जनता तक नही पहुच पाती हैं।
जैसे:- आधार कार्ड,पैनकार्ड बनाना और अपडेट करना, बैंक लेनदेन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन के दस्तावेज, सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सेवा (प्रधानमंत्री योजना) व अन्य सेवाएं आदि शामिल हैं। इस प्रयास के माध्यम से सरकार एक साथ आम जनता को सेवाएं प्रदान करते हुए कई लोगों को रोजगार देना चाहती है।
जनसेवा केंद्र खोलने के लिए किन जानकारियों का होना जरूरी होता है
जनसेवा केंद्र को खोलने के लिए जरूरी जानकारियां निम्न है–
- जनसेवा केंद्र के लिए एक सही जगह का चयन जरूरी होता है,जिससे वो उनलोगों तक पहुँच सके, जिनको सच मे उनकी जरूरत है, उदाहरण- जैसी छोटी छोटी बस्ती में, जहा गरीबी ज्यादा है, जहा ग्रामीण जनता ज्यादा निवास करती हो, उनके लिए ये सुविधाएं बहुत जरूरी है, क्योंकि वहा साक्षरता दर कम हो, क्योंकि उन्हें इस डिजिटल वर्ल्ड की जानकारी नही होती, और आने जरूरी कामो में परेशानी का सामना ज्यादा करनस पड़ता हैं।
- जनसेवा केंद्र की ज्यादातर सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली योजनाओं और सुविधाओं से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जनसेवा केंद्र खोलने वाले को होनी चाहिए।
- जनसेवा केंद्र को खोलने में आवश्यक सामग्रियों का ज्ञान होना चाहिए, की किन किन चीज़ों का एक जनसेवा केंद्र में होना जरूरी है, उदाहरण- कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमेट्रिक, वेबकैम, माउस, कीबोर्ड, व अन्य जरूरी चीजे जो एक जनसेवा केंद्र के सेटअप के लिए जरूरी है।
जनसेवा केंद्र कैसे खोले (Sahaj Jan Seva Kendra Kaise Khole 2022)
जनसेवा केंद्र खोलने के लिए आवश्यक पद-
- जनसेवा केंद्र खोलने के लिए उसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करे, जिससे आप उस सेवा केंद्र को चलाने के मान्य हो सको
- जनसेवा केंद्र के लिए एक दुकान का होना आवश्यक है तो इसे ले।
- कंप्यूटर, बैटरी बैकअप, प्रिंटर, पोर्टेबल, web cam, biometric scanner, CD ,DVD drive, wireless या wired connectivity व कंप्यूटर से जुड़ी ये सब चीज़े होनी चाहिए।
- जनसेवा केंद्र की शुरुआत करे।
इस प्रकार जान सेवा केंद्र से जुड़ी जानकारी लेकर हम में से कोइ भी योग्य व्यक्ति इस काम को कर सकता है, और सरकार की e शासन पूरे देश मे लागू करने में मदद कर सकता है, साथ ही साथ इन कामो को करने से कमींशन के तौर पर कमाई करके अपने भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
जन सेवा केंद्र खोलने के लिए क्या क्या करना पड़ता है?
जैसा कि आप जानते हैं, जन सेवा केंद्र और राज्य सरकार की पहल और योजनाओं का एक हिस्सा है। परिणामस्वरूप जन सेवा केंद्र राज्य द्वारा अधिकृत सुविधा है जिसके माध्यम से आम लोग आसानी से राज्य सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
यदि आप अपने गांव या शहर के किसी भी हिस्से में सहज जन सेवा केंद्र शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सभी आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता होगी। आपको आवश्यक कागजात, साथ ही साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता और आयु भी प्रदान करनी होगी, जो नीचे दिखाए गए हैं।
जनसेवा केंद्र के लिए योग्यता क्या है
* जनसेवा केंद्र के लिए व्यक्ति की आयु न्यूनतम 18 होनी चाहिए।
* जनसेवा केंद्र के लिए व्यक्ति की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं होनी चाहिए।
* जनसेवा केंद्र के लिए व्यक्ति को कंप्यूटर से जुड़ी सभी जानकारी होनी जरूरी हैं।
जनसेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होता है (Jan Seva Kendra Registration Process 2022)
आप सहज जन सेवा केंद्र के लिए दो तरह से आवेदन कर सकते हैं: ऑनलाइन या व्यक्तिगत रूप से। यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो अपने स्थानीय सहज जन सेवा केंद्र कार्यालय में जाकर एक आवेदन भरें। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
सहज जन सेवा केंद्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022 ( CSC Online Registration )
- STEP-01: सबसे पहले जनसेवा ऑफिशियल वेबसाइट https://www.Csc.gov.in पर जाए
- STEP2: आपके सामने होम पेज दिखाई देगा। मुख्य पृष्ठ पर आपको सबसे ऊपर एक पंजीकरण विकल्प मिलेगा, जिसे आपको चुनना होगा। उसके बाद, आपको न्यू रजिस्ट्रेशन का चयन करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा।
- STEP-03: आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपसे जानकारी मांगी जाएगी जैसे कि आप किस श्रेणी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, आप किस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, इत्यादि। आपको श्रेणी से सहज मित्र को चुनना होगा। अब आपको अपनी जानकारी पांच चरणों में भरनी होगी, जिसमें आपका नाम, पता और बैंक खाता जानकारी शामिल है। उसके बाद, आपको सभी आवश्यक कागजात सफलतापूर्वक अपलोड करने होंगे।
- STEP 04: अंत में, सबमिट बटन दबाएं। आपका सहज मित्र पोर्टल पर सफलतापूर्वक लागू हो जाएगा।
- जन सेवा केंद्र खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस निशुल्क होती है
ये आसान तरीके से कोई भी व्यक्ति जनसेवा केंद्र के रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
जन सेवा केंद्र खोलने में कितना पैसा लगता है?
जन सेवा केंद्र पंजीकरण शुल्क: सहज जन सेवा केंद्र शुरू करने के लिए, आपको पहले जन सेवा पोर्टल पर आवेदन करना होगा, फिर अपने आवेदन के सत्यापन के लिए 15-20 दिन प्रतीक्षा करें, जिसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। यह आपके फोन नंबर और ईमेल पर आपको मिल जाएंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के बाद आपको सुरक्षा राशि के रूप में 12000 रुपये जमा करने होंगे। आपको यह राशि अपने सहज मित्र वॉलेट में जमा करनी होगी।
जनसेवा केंद्र के अंतर्गत आने वाली सेवाएं कौन सी है
जनसेवा केंद्र के अंतर्गत 300 के आस पास सेवाए प्रदान कराई जाती है, लेकिन उन के अंतर्गत आने वाली मुख्य सेवाए निम्न है-
सरकार से जुड़ी आम नागरिकों के लिए सेवाए
चुनाव याचिका सुविधाए
- E district
- Soil health card
- FSSAI
- Pradhan mantri awas yojana
- Pan card
- Passport
- Swachch Bharat Abhiyan
व्यापार से जुड़ी आम नागरिक के लिए सेवाए
- Mobile recharge
- Mobile bill payment
- DTH recharge
वित्तीय समावेशन
- Pradhan Mantri fasal bima yojna
- Insurance service
- Pension service
- Banking
- Skill development
- CSCs as GST suvidha provider
- VLE bazaar catalog include
शिक्षा
- NDLM DISHA
- Cyber gram yojana
- NABARD financial literacy program
- CSC BCC course
- Tally certified program
- Learn English
चिकित्सा सुविधा
- Telehealth consultations
- Pradhan Mantri aushadhi scheme
- JIVA Ayurveda scheme
- Health homeo
- Digitize Indian platform
- Digi pay
- E sign
- CSC manual
ये सभी सुविधाएं जनसेवा केंद्र के अंतर्गत आती हैं, जो आम नागरिकों को इन सभी सुविधाओं को पहुचाती है।
जनसेवा केंद्र खोलने के क्या फायदे हैं
- E गवर्नेंस की सुविधाओं को आम गरीब जनता तक पहुचाने में मदद होती हैं।
- कम लागत में अपना बिज़नेस की शुरुआत कर सकते है।
- दैनिक जीवन से जुड़ी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पैंशन, इन्श्योरेंस, बैंकिंग, स्किल डेवलपमेंट व अन्य सुविधाओं द्वारा लोगो की मदद और खुद का मुनाफा कमाया जाता है।
- खुद के लिए भी सरकार की योजना का फायदा उठा सकते है, बिना किसी परेशानी के।
इस प्रकार जान सेवा केंद्र से जुड़ी जानकारी लेकर हम में से कोइ भी योग्य व्यक्ति इस काम को कर सकता है, और सरकार की e शासन पूरे देश मे लागू करने में मदद कर सकता है, साथ ही साथ इन कामो को करने से कमींशन के तौर पर कमाई करके अपने भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
अन्य पढ़े :
Generic Medicine Store कैसे खोले
खाद व बीज भंडार का बिजनेस कैसे शुरू करें