धागे की रील बनाने का बिजनेस शुरू करें

धागे की रील बनाने का बिजनेस शुरू करें | Thread dhaga Reel Making Business

कपड़े हमारी जरूरी 3 चीजों में से एक है – रोटी, कपड़ा और मकान। आज कल तो हर प्रसंग के लिए अलग अलग कपड़े पहने जाते है जिस से कपड़ा व्यापारिओं का फयदा ही फायदा है।  लेकिन कपड़े का व्यापार शुरू करना हर किसी के बस की बात नहीं क्युकी इस में काफी खर्चा और लागत है।  लेकिन हम आपको आज एक ऐसे बिज़नेस के बारे में बताने जा  रहे है जिस पर कपड़े का बिज़नेस भी निर्भर रहता है। वो है धागे की रील बनाने का बिजनेस शुरू करें | Thread dhaga Reel Making Business

जी हा , धागे की रील बनाने का बिज़नेस काफी फायदेमंद हो सकता है या फिर यु कहिये ये फायदेमंद ही है।  सारा कपड़े का व्यपार धागे  रहता है ऐसे में अगर आप धागे बनाने का बिज़नेस शुरू करते है तो इस में कोई नुकसान नहीं है। क्युकी छोटे से लेकर बड़े level तक धागे का इस्तेमाल होता है।  फिर चाहे वो फैक्ट्री हो या खुद घर पर ही अपने कपड़ो पर सिलाई करनी हो धागा तो लगेगा ही।

तो चलिए जानते है की किस तरह  धागे की रील बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते है।

धागे की रील बनाने के लिए मशीनरी

धागे की रील बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको धागा बनाने के लिए मशीनरी की जरूरत पड़े गयी। मशीनरी की बात करे तो 2 प्रकार की मशीनरी लेनी पड़े गयी।

1. पहली मशीनरी – धागा मेकिंग मशीन

2. दूसरी मशीनरी – धागा बिल्डिंग मशीन

धागा मेकिंग मशीनरी की बात करे तो इस की कीमत बाजार में 50 हज़ार से शुरू हो जाती है। जो की क्वालिटी के हिसाब से बढ़ती जाये गयी। वही अगर हम धागा बिल्डिंग मशीन की बात करे तो ये धागा मेकिंग से महंगी होती है और इस की शुरुवात  होती है और क्वालिटी के हिसाब से बढ़ती रहते गयी। धागा बिल्डिंग मशीन ऑटोमेटिक भी बाजारों में मिलती है लेकिन ये कीमत कीमत में महंगी होती है।  इस की कीमत 5 या 6 लाख से शुरू हो जाती है।  आप अपनी पूंजी के हिसाब से मशीनरी ले सकते है और इनका सेटअप करवा सकते है।

धागे के लिए कच्चा माल |

धागे की रील बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए कच्चा माल आपको लेना पड़ेगा। लेकिन पहले आपको ये विचार करना पड़ेगा की आप कौनसा धागा बनाना शुरू करने वाले है। क्यों की धागे कई तरह के होते है जैसे रेशम का धागा , जरी का धागा, सूती धागा और प्लास्टिक धागा। इस लिए आपको पहले  तह करना होगा की आप कौनसा धागा बनाने का बिज़नेस करना चाहते है।

अगर आप रेशम का धागा बनाना चाहते है तो उसके लिए रेशम चाहिए होगा। सूती धागा बनाने के लिए सूत चाहिए होगा।  प्लास्टिक धागा बनाने के लिए प्लास्टिक स्टेट फाइबर और सिंथेटिक फाइबर की जरूरत पढ़ सकती है।

इन सब के हिसाब से आपको फिर कच्चा माल लेना पड़ेगा।

धागे की रील बनाने का Process

धागे की रील बनाना कोई ज्यादा मुश्किल  काम नहीं है अगर आप ये बिज़नेस शुरू कर रहे है तो आसानी से ये काम कर सकते है। तो चलिए जान लेते है धागे की रील बनाने प्रक्रिया।

1. सबसे पहले आपको मशीनरी सेटअप करनी होगी। फिर उस मशीनरी में वो अच्छा माल अचे से फिट करना होगा जिसका  आपने धागा बनाना है।

2. अच्छे से फिट करने के बाद आपको मशीन को चालू कर देना है। फिर आपको चलती हुई मशीन पर ध्यान केंद्र करते हुए देखना है की मशीन कैसे धागा बना रही है।

3. इस के साथ आपको दूसरी मशीन में रील बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देनी है और जिस तरह की रील आपको चाहिए उसी  तरह से आपको अपनी मशीन को सेट करना है।

4. इस के बाद आप का धागा रील तैयार हो जायेगा और फिर आपको उसकी  पैकिंग करके बेचने के लिए तैयार कर देना है।

ये कोई मुश्किल काम नहीं है  आसानी से ये कर सकता है और बाजार जा कर ऐसे बेच सकता है।

धागे की रील बनाने के लिए लागत

जैसे की आपने ऊपर पढ़ा ही होगा की आपको दो मशीनरी की आवश्यकता पड़े गयी।  जिनकी कीमत  2 से 3 लाख के बीच पढ़ जाती है।  वही अगर आप आटोमेटिक मशीनरी लगवाते है तो फिर 5 से 6 लाख का खर्चा करना पढ़ सकता है।  ये आप पर निर्भर होता है की आप कौनसी मशीनरी का इस्तेमाल करते है।

इस के बाद कच्चा  माल , मजदुर और अन्य खर्चो की बात करे तो इस बिज़नेस में आपको कुल 10 से 12 लाख तक की पूंजी खर्च करने पढ़ सकती है।

धागे की रील बनाने के बिज़नेस  के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन

अगर आप कोई बिजनेस शुरू कर रहे है तो उसका लाइसेंस लेने बहुत जरुरी होता है।  इस से आपके बिज़नेस को क़ानूनी पहचान मिलती है और लोगो का विश्वास भी बढ़ता है। धागे की रील बनाने का बिज़नेस शुरू करने के लिए भी आपको लाइसेंस लेना अनिवार्य है।

इस के साथ ही बिजनेस का रजिस्ट्रेशन करवा के GST नंबर लेना भी जरुरी है ताकि सरकार को आपके बिज़नेस की साडी जानकारी हो ओर आप  वक़्त कर टैक्स भरे। इस के साथ आपको अपने माल की क्वालिटी पर बीआईएस की मोहर लगाना होगा जिस के आपको क्वालिटी के ऊपर भी लइसेंस मिल जायेगा

लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपने जरुरी डक्युमेंट्स सबमिट करने जरुरी है जैसे आधार कार्ड , PAN card , वोटर कार्ड।  बैंक की पास बुक , बिजली का बिल , gst नंबर और current अकाउंट की जानकारी देना।

प्रॉफिट मार्जिन |

प्रॉफिट मार्जिन की बात करे तो इस में शुरवाती दिनों में 30 से 35 हजार महीने का प्रॉफिट हो जाता है।  उसके बाद जैसे जैसे आपका काम बढ़ेगा आप अछि क्वालिटी लोगो को देंगे तो ये प्रॉफिट और भी अच्छा होते लाखो में चला चला जायेगा।

अगर आप भी ये बिज़नेस शुरू करना चाहते है तो ये लेख पढ़ के आपको आपके सारे सवालो का जवाब मिल गया होगा।  ये काफी अच्छा बिज़नेस है जो की आसानी से किया जा सकता है। बस आपको अपनी पूंजी के हिसाब से मशीनरी और कोनसा धागा आप बनाना चाहते है ये तय करना होगा।  बाकि सारी जानकारी आपको इस लेख में मिल जाये गयी।

अन्य पढ़े :

हवाई चप्पल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें

दोना पत्तल (Paper Plate) बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे

जूते बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें

Add a Comment

Your email address will not be published.

error: