12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी 2022 | 12th Pass Govt Job For Female

mahila ke liye sarkari naukri 2022 – आज की तारीख में महिलाएं भी किसी पुरुष से कम नहीं है। वह अपनी कौशल और बुद्धि के बल से अपना भविष्य संवार सकती हैं। अब तो भारत सरकार द्वारा महिलाओं की नौकरी के लिए कई सुविधाएं भी जारी की गई है। भारत में 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का अलग ही महत्व है। महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में एक अच्छा जीवन यापन, सुरक्षित भविष्य की कामना और एक बेहतरीन वेतन के साथ कई फायदे मिलते हैं। यही कारण है कि नौकरी करने की इच्छा रखने वाली अधिकतर महिलाओं का रुझान सरकारी नौकरी की तरफ है।

12वीं पास करने के बाद अधिकतर महिलाएं आगे शिक्षा प्राप्त करने की तुलना में किसी नौकरी की तलाश में रहती है। इसके अनुसार केंद्र सरकार या राज्य सरकार के द्वारा नौकरी प्राप्त कराने के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। महिला अपनी मेहनत के साथ सरकारी नौकरी की परीक्षा में उतीर्ण होने के बाद ही इस नौकरी की लायक हो सकती हैं।

सरकार, महिलाओं की सरकारी नौकरी के लिए उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न नौकरियां उपलब्ध कराती है। इस सूची में 12वीं पास महिलाओं के लिए 10 बेहतरीन सरकारी नौकरी की जानकारी दी गयी है, जो निम्नलिखित है:-

Table of Contents

1. SSC के अंतर्गत 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के माध्यम से पुरुषों और महिलाओं को गवर्नमेंट जॉब पाने का मौका दिया जाता है। भारत में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में नए पदों की भर्तियां जारी होती है। उन पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 12 वीं पास होना अनिवार्य है। जो महिला 12वीं कक्षा उत्तीर्ण है।

उन महिलाओं के लिए एसएससी विभाग के द्वारा निकाली गई भर्तियों में आवेदन लगाकर गवर्नमेंट जॉब पाना सुनहरा मौका है। 12वीं पास महिलाओं के लिए जब सरकारी नौकरी की बात आती है, तो सबसे पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन विभाग द्वारा निकाली गई भर्तियों का नाम सबसे पहले आता है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों की सूची कुछ इस प्रकार से है:-

एसएससी के पद

SSC CHSL , SSC MTC , SSC Stenographer

SSC CHSL कुछ पद इस प्रकार से है:-

डाटा एंट्री ऑपरेटर, पोस्टल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, एसएससी स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड डी, जूनियर ऑपरेटर

परीक्षा: SSC clerk की परीक्षा विशेष रूप से 12वीं पास छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है जिसमें महिलाओं की भर्ती भी होती है। इस परीक्षा में उतीर्ण होने से निचले स्तर का क्लर्क तथा डेटा एंट्री जैसे कार्य मिलते हैं।

विषय: इस नौकरी के लिए परीक्षा में पास होने के अलावा कंप्यूटर में टाइपिंग कौशल और जरूरी ज्ञान भी होना आवश्यक है। इस पद के लिए प्रत्येक साल करोड़ों की तादाद में लोग फॉर्म भरते हैं जिसके कारण प्रतियोगिता काफी अधिक रहती है। अतः इस परीक्षा में सफल होने के लिए आपको काफी मेहनत की जरूरत है।

वही इस नौकरी में प्रतिमाह वेतन 18000 से 30000 रुपए तक दी जाती है।

2. 12वीं पास महिलाओं के लिए नर्स की भर्ती के लिये सरकारी नौकरी (govt. Jobs In Nursing Assistant)

12वीं कक्षा पास महिलाएं नर्सिंग सहायक सरकारी नौकरी के लिए भी आवेदन पत्र भर सकती है। नर्सिंग स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा किसी व्यक्ति या उनके परिवारों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए नर्सिंग सहायक की आवश्यकता पड़ती है। जिसके कारण यह नर्सिंग सहायक सरकारी नौकरी महिलाओं के लिए काफी बेहतरीन साबित होता है। अब सुरक्षा बल की सेवा में कर्मचारी के लिये भी इस पद की भर्ती होती है।

परीक्षा: इस नौकरी को प्राप्त करने के लिए एक लिखित परीक्षा देनी पड़ती है। उसके बाद शारीरिक फिटनेस की परीक्षा में भी सफल होना पड़ता है। जिसके परिणाम स्वरूप महिलाओं के लिए यह नौकरी उपलब्ध कराई जाती है।

विषय: इस परीक्षा में बैठने के लिए मुख्य रूप से भौतिक-रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विषय शामिल होना अनिवार्य है।
वेतन:इस नौकरी के लिए प्रतिमाह मिलने वाली वेतन राशि 10,000 से 20,000 रुपए के बीच होती है।

3. 12वीं पास महिलाओं के लिए बैंक में सरकारी नौकरी (govt. Jobs In Bank)

ऐसे ही महिलाओं के लिए एक बेहतरीन सरकारी नौकरी है बैंक में कार्य करना। बैंक में कार्य करना बहुत ही सही विकल्प साबित होता है। इस नौकरी में सही वेतन के साथ शारीरिक कार्यों से छुटकारा मिलता है। यही कारण है कि बैंक में सरकारी नौकरी आज सभी का पसंदीदा जॉब है। 12वीं पास महिलाओं के लिये बैंक में क्लर्क के रूप में कार्य मिलता है।

परीक्षा: बैंकिंग कर्मियों के लिए हर साल आईबीपीएस के द्वारा क्लर्क पद की परीक्षा आयोजित की जाती है। इस पद के लिये लिखित परीक्षा के साथ टाइपराइटिंग की परीक्षा भी होती है।

विषय: इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों पर भलीभांति ज्ञान होना चाहिए।

वेतन: इसका मासिक वेतन 6,000 से 20,000 के आसपास होती है।

4. 12वीं पास महिलाओं के लिए पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी (govt. Jobs in Police Department)

12वीं की परीक्षा में पास होने उपरांत आप अपनी रुचि के अनुसार पुलिस विभाग में कार्य कर सकती हैं। कई महिलाओं की रूचि होती है कि वह अपराध को दूर करें और भ्रष्टाचार को खत्म करें। यदि आप ऐसे कार्यों से प्रेरित हैं तो पुलिस विभाग सबसे बेहतरीन कार्य है। शुरुआत में आप कांस्टेबल के पद में रखा जाता है। इस नौकरी के लिये स्वस्थ शरीर काफी अधिक मायने रखता है। इस विभाग में राज्य सरकार द्वारा भी नौकरी के अवसर दिये जाते हैं।

परीक्षा: प्रतिवर्ष UPSC के द्वारा विभिन्न पदों पर पुलिस विभाग पद का चयन होता है। कुछ वर्षों तक कार्य करने के बाद आपके अनुभव पर सीबीआई और सीआईडी के उसी पद पर शामिल किया जाता है।

विषय: इसके साथ ही इस नौकरी की परीक्षा के लिये गणित और किसी विशेष भाषा की जरूरत पड़ती है।
वेतन: इसमें 15,000 से 20,000 रुपए तक प्रतिमाह वेतन प्राप्त होता है।

5. 12वीं पास महिलाओं के लिए डिफेंस फील्ड में सरकारी नौकरी (govt. Jobs In Defense)

आज पुरुष की तुलना में महिलाएं किसी भी पद के लिए पीछे नहीं है। महिलाएं ज्ञान के साथ बल में भी किसी पुरुष से कम नहीं है। सुरक्षा बल क्षेत्र में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी नौकरी कर सकती है डिफेंस फील्ड में महिलाओं के लिए बहुत सारी वैकेंसी है। जहां पर अलग-अलग पदों पर नौकरी करके महिला डिफेंस फील्ड में अपनी सेवा दे सकती है। डिफेंस फील्ड में महिलाएं यदि नौकरी करना चाहती है तो महिलाओं के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

12वीं पास महिलाओं के लिए इंडियन आर्मी के साथ-साथ अन्य सभी सुरक्षा बल जैसे:- इंडियन नेवी और इंडियन एयर फोर्स में सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। महिलाएं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात इंडियन आर्मी भर्ती या इंडियन एयरपोर्ट की भर्तियों में अपना आवेदन लगाकर नौकरी पा सकती है।

डिफेंस फील्ड के पद की सूची

महिलाओं के लिए डिफेंस फील्ड में कौन-कौन से पद उपलब्ध है। जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है।
इंडियन आर्मी जनरल ड्यूटी, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी, सीआईएसफ में हेड कांस्टेबल, जूनियर ऑपरेटर, क्लीनर, पी ऑन

यूपीएससी एनडीए की परीक्षा के माध्यम से 12वीं पास महिलाएं Lieutenant और Sub Lieutenant के अलावा फ्लाइंग ऑफिसर पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा: डिफेंस में जाने के लिये महिलाओं को कुछ परीक्षाओं में सफल होना पड़ता है जैसे:- UPSC आर्म रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) और एयरफोर्स परीक्षा (AFCAT)। इस सभी परीक्षाओं में उतीर्ण होने के लिए महिलाओं की उम्र 19 से 25 वर्ष तक होना अनिवार्य है।

विषय: इस परीक्षा में विज्ञान और गणित जैसे विषयों पर ज्ञान होना आवश्यक है।

वेतन: इन पदों पर शुरुआत में ₹8000 से लेकर बाद में ₹25000 तक मासिक वेतन मिलता है।

6. 12वीं पास महिलाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी (govt. Jobs In Railways)

12वीं पास महिलाओं के लिए एक और अच्छे जॉब को इस सूची में सम्मिलित किया गया है। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात यदि महिलाएं सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो उनके लिए रेलवे डिपार्टमेंट की अलग-अलग भर्तियों में आवेदन लगाना एक सुनहरा मौका है। रेलवे में महिलाओं के पद अलग से रिजर्व होते हैं। यहां पर कंपटीशन कम होने की वजह से 12वीं पास महिलाएं आसानी से गवर्नमेंट जॉब ले सकती हैं।

रेलवे में लगने के पश्चात सैलरी भी अच्छी मिलती है और चार-पांच साल बाद प्रमोशन मिलने के बाद बेहतर सैलरी के साथ महिलाएं यह नौकरी कर सकती है। यह नौकरी मिलने पर रेलवे के द्वारा सरकारी सुविधाएं दी जाती है। रेलवे की नौकरी के लिए लाखों की तादाद में भर्ती होती है। रेलवे में नौकरी पाना महिलाओं के लिए अच्छे अवसरों में शामिल हो सकता है। रेलवे में बहुत सारे डिपार्टमेंट है। जिनमें अलग-अलग डिपार्टमेंट पर महिलाएं गवर्नमेंट नौकरी के लिए आवेदन कर सकती हैं।

महिलाओं के लिए रेलवे डिपार्टमेंट में कई औंध उपलब्ध है। जिन पर आवेदन लगाकर महिलाएं गवर्नमेंट नौकरी पा सकती है। 12वीं पास महिलाओं के लिए रेलवे डिपार्टमेंट पद की जानकारी कुछ इस प्रकार के हैं:-
टिकट कलेक्टर, अकाउंट क्लर्क, टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क, जूनियर टाइम टाइपिस्ट

परीक्षा: रेलवे के द्वारा इसमें ग्रुप डी और ग्रुप सी के पदों के लिए परीक्षा ली जाती है।

विषय: रेलवे की परीक्षा में गणित और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ होनी चाहिये।

वेतन: अगर रेलवे की नौकरी में वेतन की बात करें तो प्रत्येक महीने में 20,000 से 25,000 रुपए होता है। इसी कारण रेलवे में नौकरी करना कई लोगों की इच्छा होती है।

7. 12वीं पास महिलाओं के लिए वन विभाग में सरकारी नौकरी (govt. Jobs In Forest Department)

भारतीय वन सेवा के द्वारा महिलाओं के लिए भी सरकारी नौकरी का प्रावधान किया गया है जिसमें 12वीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। इस नौकरी में महिलाओं को काफी अधिक शारीरिक मजबूती की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि इसमें एक खुले फील्ड में कार्य करने की जिम्मेदारी होती है।

परीक्षा: इस नौकरी को करने के लिए भारतीय वन सेवा परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इस नौकरी में अच्छे पद के साथ वेतन भी लाभप्रद होता है। इसके अलावा सरकार द्वारा सरकारी सहायता भी दी जाती है।

विषय: यहां विषय की तुलना में शारीरिक मजबूती अधिक मायने रखती है।

वेतन: वन विभाग में सरकारी नौकरी करने के उपरांत प्रति महीने 10,000 से 15,000 रुपए दिए जाते हैं।

8. 12वीं पास महिलाओं के लिए वन आंगनवाड़ी में सरकारी नौकरी (govt. Jobs In Anganwadi)

आंगनवाड़ी ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य देखभाल तथा गरीब बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देती है। इस पद को पूर्ति के लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। यह बहुत ही सरल व लाभप्रद कार्य है जिसमें आपको अपने घर से अधिक दूर न रहते हुए नजदीकी ग्रामीण इलाकों में नौकरी मिल जाती है। आंगनबाड़ी में सहायक के रूप में कार्य करना काफी सही साबित होता है।

परीक्षा: इस पद के लिये आवेदन पत्र भरने से चयन किया जाता है।

वेतन: नौकरी में वेतन 9,300 से 20,000 रुपए तक प्रति माह दी जाती है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कैसे बने?

9. 12वीं पास महिलाओं के लिए शिक्षण कार्य के लिये सरकारी नौकरी (govt. Teacher’s Jobs)

शिक्षण का कार्य हमारे देश और समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होता है। एक सही शिक्षक बच्चों में शिक्षा का सटीक ज्ञान देता है। बचपन में सही शिक्षा मिलने के कारण ही हमारा भविष्य उज्जवल होता है। जिन महिलाओं को शिक्षण कार्य में रुचि है। वे छोटे बालकों को पढ़ा सकती है। इसके लिए सरकार ने प्राथमिक सरकारी स्कूलों में 12वीं पास महिलाओं के लिए शिक्षण कार्य के लिए नौकरी उपलब्ध कराती है। शिक्षण कार्य से जुड़ने के लिए 12वीं पास महिलाएं शिक्षक भर्ती फॉर्म भर सकती हैं।

परीक्षा: महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक के पद के लिए परीक्षा देनी पड़ती है।

विषय: इसमें लगभग सभी विषयों पर ज्ञान होना जरूरी होता है। क्योंकि शिक्षकों को विशेष रुप से बालकों को सभी विषय पढ़ाना पड़ता है।

वेतन: सरकारी शिक्षक पद के लिए महीने के 5,200 से 20,000 रुपए दिए जाते हैं।

10. 12वीं पास महिलाओं के लिए बीएसएनएल में सरकारी नौकरी (govt. Jobs In BSNL)

12वीं पास महिलाएं भारत सरकार के सबसे बड़ी दूरसंचार संगठन बीएसएनएल में कार्य कर सकती है। महिलाओं के लिए क्षेत्र में कई सारे अवसर देखे जाते हैं। महिलाएं इस विभाग में डाटा एंट्री या डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के पद के लिये आप आवेदन कर सकती हैं। प्रत्येक वर्ष इस विभाग में काम करने के लिए कई लोग आवेदन करते हैं। जिसके कारण प्रतियोगिता काफी अधिक बढ़ जाती है।

परीक्षा व विषय: इस पद के लिये दूरसंचार मंत्रालय द्वारा परीक्षा का आयोजन होता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आपको लिखित परीक्षा के साथ-साथ मुख्य परीक्षा में भी सफल होना पड़ेगा।

वेतन: इसकी वेतन में काफी अधिक बढ़त होती है। इसमें वेतन पैकेज प्रतिमाह 16,000 से 25,000 रूपए तक दिये जाते हैं।

निष्कर्ष

आज आधुनिकता का युग है जिसमें पुरुष हो या स्त्री सभी मिलकर आगे बढ़ रहे है। दोनों सरकारी नौकरी के क्षेत्र में भी काफी अच्छा कार्य करते हैं। सरकारी नौकरी से काफी अधिक समय बचता है जिसमें एक अच्छा वेतन प्राप्त होता है। आज के समय में इस नौकरी से संबंधित प्रतियोगिता काफी अधिक बढ़ चुकी है। लेकिन सारी प्रतियोगिता में सफल होने के बाद आप सरकारी नौकरी में एक बेहतरीन भविष्य देख सकते हैं। अतः: महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी एक सही विकल्प के रूप में साबित हो सकता है।

अन्य पढ़े :

महिलाओं घर बैठे जॉब कैसे करें

महिलाओं घर बैठे सिलाई का काम कैसे करें

घर बैठे महिलाएं कैसे करें पैकिंग का काम

5 Comments

Add a Comment

Your email address will not be published.

error: