भारत में रेस्टोरेंट बिजनेस कैसे शुरू करें? How to Start Restaurant Business Full Process in Hindi

Khud Ka Restaurant Kaise Khole – रेस्तरां, किराना स्टोर और फार्मेसी ऐसी चीज़े है जिनका चलन कभी खतम नहीं हो सकता। अगर आप मेरी बात से एकमत नहीं रखते हैं तो आपको एक उदहारण से समझाना पड़ेगा। आप सब ने कोरोना काल में देखा होगा की सारी दुकाने और फैक्ट्रीज ठप्प पड़ी हुई थी लेकिन किराना, फार्मेसी और रेस्तरां के व्यापार ने अच्छी कमाई की।

हमारे देश में रेस्टोरेंट खोलना एक अच्छा और सरल विकल्प है। अब आप सोच रहे होंगे सरल कैसे? इसका जवाब आपको अपने आस-पड़ोस के इलाकों से ही पता चल जाएगा। आप भारत के चाहे किसी भी कोने में रहते हो आपके आस-पास कोई न कोई रेस्टोरेंट होगा ही।

रेस्टोरेंट न भी हो तो कोई न कोई फास्ट फूड कार्नर या फूड स्टाल जरूर होगा। यह बिजनेस आज के समय से सबसे प्रचलित है। हर कोई कुछ न कुछ नया और स्वादिष्ट जरूर खाना चाहते है। इसके लिए तो कई लोग पुरे देश में भी घूमते है और अलग – अलग जगहों की चीज़े चखते हैं और उनके वीडियोस भी बनाते हैं, ऐसे लोगों को “फूड व्लॉगेर” कहा जाता है

अगर आप भी खाने और बनाने का शौक रखते हैं तो आप भी रेस्टोरेंट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह भारत में सबसे ज्यादा चलने वाला बिजनेस है क्यूंकि सब जानते है हमारा खाना-पीना बंद नहीं हो सकता

तो चलिए अब हम लोग देखते हैं की हम अपना खुद का रेस्टोरेंट बिजनेस की शुरुआत कैसे कर सकते हैं (Restaurant Business Plan in Hindi)

Restaurant Business Plan in Hindi
भारत में खुद का रेस्टोरेंट कैसे खोलें?

भारत में खुद का रेस्टोरेंट कैसे खोलें? How To Open a Restaurant in India

विशेषज्ञों की माने तो भारत में आने वाले कुछ सालों में फ़ूड इंडस्ट्री की मात्रा 50,000 करोड़ तक बढ़ सकती हैं। 2021 के आकड़ों के हिसाब से भारत में फ़ूड इंडस्ट्री की संख्या लगभग 23,000 करोड़ थी।

हमारे देश में फूड इंडस्ट्री के बढ़ते आंकड़ों को देखकर आपको इतना तो समझ आ ही गया होगा की इस बिजनेस में लोग कितनी ज्यादा रूचि रखते हैं।

यह इंडस्ट्री इतनी बड़ी इसलिए होती जा रही हैं क्यूंकि आज कल लोग बाहरी खानो को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। इसी खान-पान के बदलाव के वजह से इस बिजनेस में ज्यादा बढ़ोतरी हो रही हैं। किसी भी बिज़नेस में मास प्रोडक्शन ही नहीं बल्कि मास कंसम्पशन भी जरुरी हैं।

जितने ज्यादा ग्राहक, उतना ज्यादा मुनाफा और हमारे देश में तो लोग हैं ही खाने के शौक़ीन। आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति हफ्ते में एक दो बार तो किसी न किसी रेस्तरां जाकर स्वादिष्ट खाने का आनंद लेता ही है।

हालाँकि ऐसा सब नहीं करते या नहीं कर पाते हैं पर आम तौर पर ऐसा ही होता हैं। पहले के समय की बात करें तो कोई परिवार महीने के आखिर में, साथ में रेस्तरां जाता था और स्वादिष्ट खानो का लुफ्त उठता था पर अब वक़्त बदल चूका है  

यह भी पढ़े : भारत में अपना होटल कैसे खोले?

1. रेस्टोरेंट बिजनेस से जुड़ी जानकारी इकठ्ठा करें 

जैसा की आपने इस आर्टिकल में पढ़ा होगा की इस व्यवसाय में लोगों की रूचि कितनी ज्यादा है, इससे आप अनुमान लगा सकते हैं की आपको इसे शुरू करने के लिए कितनी पैसा चाहिए होगा। क्यूंकि इस व्यवसाय को बड़े तौर पर देखा जाता है, इसलिए आपको अपने पास ज्यादा पैसे रखने होंगे

रेस्तरां खोलते समय आपके कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे की आप अपने रेस्तरां की थीम क्या रखना चाहते हैं। इसके साथ आपको अपना बजट, मेनू , स्थान, उपकरण और उसे संभालने के लिए लोगों का भी ध्यान रखना होगा। आपको अपने  रेस्तरां चलाने के सिस्टम पर भी ध्यान देना होगा। तो चलिए देखते है रेस्टोरेंट की थीम कैसे चुने

2. रेस्टोरेंट की थीम

रेस्टोरेंट को कैसे सजाएं? एक रेस्टोरेंट खोलते वक़्त थीम का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। कोई भी ग्राहक या कस्टमर जो आपके रेस्टोरेंट विजिट करेगा उसकी नजर सबसे पहले आके रेस्टोरेंट के इंटीरियर और थीम पर पड़ेगी। आजके समय में लोग फोटोज खिचवाने का शौक काफी रखते हैं और सब चाहते है की उनकी फोटो ज्यादा से ज्यादा अच्छी आये

आप अपने रेस्टोरेंट का थीम चुनने के लिए अपने घर वालों से, दोस्तों से या अन्य लोगों से भी सलाह ले सकते हैं। आप अपने  रेस्टोरेंट का थीम किसी खेल पर रख सकते हैं, या आप चाहें तो इसे अन्य चीज़ो पर भी रख सकते हैं

जैसे की कोई मूवी, सिनेमा, पार्क, योग, पहाड़ी इलाकों से जुड़े, हिस्ट्री, साइंस, सोलर सिस्टम, क्लब, लाइब्रेरी, क्लासिक रेट्रो या किसी एंटीक चीज़ो के लुक रखे जा सकते हैं।

भारत में ऐसे कई सारे रेस्टोरेंट है जो कुछ यूनिक थीम रखते हैं आपको अपना थीम निर्धारित करते समय अपने रेस्टोरेंट का स्थान और बजट भी ध्यान में रखना होगा

3. रेस्टोरेंट खोलने के लिए स्थान का चयन 

रेस्टोरेंट के बिजनेस में कितनी कमाई होगी, यह निर्धारित करता है आपके रेस्टोरेंट के स्थान पर। अगर आपके रेस्टोरेंट का स्थान या लोकेशन सही नहीं रहेगा तो आपके व्यवसाय में वृद्धि नहीं होगी। आपको यह सुनिश्चित करना होगा की आपके रेस्टोरेंट की लोकेशन कोई ऐसी जगह हो जहां लोगों का आना जाना लगा रहता हो।

यह कोई भी जगह हो सकती है जैसे बाजार, किसी स्कूल या कॉलेज के अगल-बगल, ऑफिस के आस-पास की जगह, शॉपिंग मॉल, या किस होटल और पार्क के पास की जगह। क्योंकि ऐसे स्थानों पर रेस्टोरेंट में बहुत ही ज्यादा भीड़ होती है इस तरीके से आप रेस्टोरेंट के बारे में छोटी सी छोटी व बड़ी से बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

अगर आप एक रेस्टोरेंट खोलने का सोच रहे हैं तो ध्यान रहे आपके पास बड़ी जगह हो। या आप चाहे तो जगह रेंट पर लेकर भी रेस्तरां खोल सकते हैं

आपको यह भी ध्यान देना है कि जहां पर आप अपना रेस्टोरेंट खोल रहे हो उसके 5 किलो के अंदर में कोई भी रेस्टोरेंट ना हो अगर आप ऐसे ही जगह का चयन कर लेते हो तो आपको अपने रेस्टोरेंट के जरिए बहुत ही अच्छी इनकम होगी

4. रेस्टोरेंट बिजनेस के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस

  • रेस्टोरेंट एक फ़ूड इंडस्ट्री का हिस्सा है इस वजह से इसे खोलने के लिए फूड सर्टिफिकेट की आवशकता होती है।
  • रेस्टोरेंट खोलने के लिए आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा। भारत में कोई भी व्यापार करने के लिए इसकी आवश्यकता होती है।
  • भारत में कुछ – कुछ शहरों में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट की भी जरुरत पड़ती है एक रेस्टोरेंट स्थापित करने के लिए।
  • हमारे देश में कई रेस्टोरेंट खाने के साथ ही पीने की भी व्यवस्था रखते हैं (शराब)। ऐसे में अगर अभी अपने रेस्टोरेंट में ऐसी कुछ सुविधा रखने की सोच रहे है तो आपको लिकर लाइसेंस भी लेना पड़ेगा।
  • आपको एक ट्रेड लाइसेंस और लघु उद्योग लाइसेंस की भी जरुरत पड़ सकती है

Note:- अगर आप एक छोटा रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं तो आपको इनमे से कुछ लाइसेंस लेने की जरुरत नहीं। भारत में बहुत से रेस्टोरेंट बिना किसी लाइसेंस के भी चलते हैं। लेकिन अच्छा यही होता है की हम कानून की कदर करें और अपने आपको बेफिजूल के मामलो से दूर रखें।

5. रेस्टोरेंट के मेनू का चयन 

आप अपने मेनू को कांसेप्ट अपने रेस्टोरेंट के थीम के हिसाब से सेट कर सकते हैं। आप चाहें तो अलग अलग जगहों की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीज़े को भी अपने मेनू में जोड़ सकते है। साथ ही आप चाहें तो अपने मेनू में अपनी कोई स्पेशल डिश भी जोड़ सकते है कुछ स्पेशल चीज़े जो लोगो को खासा पसंद आती हैं –

  • चाइनीज़ डिश (नूडल्स)
  • इटैलियन डिश (पास्ता)
  • साउथ इंडियन डिश (डोसा और इडली)
  • नार्थ इंडियन डिश (पनीर और सूप)
  • नॉन-वेग (चिकन, मटन)

6. रेस्टोरेंट में उपयोग किये जाने वाले उपकरण 

वैसे तो रेस्टोरेंट में किचेन छोड़ दें तो, कही और ज्यादा उपकरण का उपयोग नहीं होता। रेस्टोरेंट में आपको डाइनिंग की जगह पर फैन या ऐसी लगवाना चाहिए। साथ ही रौशनी की बराबर सुविधा हो।

किचन में उपयोग में आने वाले उपकरण हमेशा आपको अपने शेफ की सलाह पर लेने चाहिए। इसमें आप बायलर, डीप फ्रायर, ओवन और फ्रिज जैसे उपकरणों की आवश्यकता होगी।

7. रेस्टोरेंट के लिए स्टाफ रखें

अगर आप रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाहते हो तो हमारे भारत में रेस्टोरेंट का बिजनेस उच्च स्थान पर माना जाता है क्योंकि यह बिजनेस बहुत ही बड़ा होता है

ऐसे में आपको इस बिजनेस को करने के लिए कुछ स्टाफ की आवश्यकता पड़ती है ऐसे में आपको 5 से 6 स्टाफ की आवश्यकता पड़ती है तभी जाकर आप अपना रेस्टोरेंट सही तरीके से चला पाएंगे।

रेस्टोरेंट का बिजनेस करने के लिए आपको यह अंदाजा लगा लेना है कि आपको कितने स्टाफ की आवश्यकता है ऐसे में हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपके पास कुछ स्टाफ एक्स्ट्रा होने चाहिए

क्योंकि इमरजेंसी में अगर आपके रेस्टोरेंट में एक स्टाफ छुट्टी मार लेता है तो ऐसे में आप दूसरे स्टाफ को काम पर रख सकते हो इस तरीके से आप रेस्टोरेंट के बिजनेस के बारे में समझ सकते हो।

8. रेस्टोरेंट का विज्ञापन करें

रेस्टोरेंट खुलने के कुछ हफ्ते पहले से ही इसका प्रचार करना शुरू कर दें। आसपास के रिहायशी इलाकों में पर्चा बटवाएं। शहर के प्रमुख जंक्शनों पर रेस्टोरेंट के बैनर और पोस्टर लगा सकते हैं। एड एजेंसी मदद से अखबारों में एड कर सकते हैं।

सोशल मीडिया के जरिए प्रमोशन करें – आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन हैं और हर कोई सोशल मीडिया पर मौजूद है।  फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल वेबसाइट पर अपने रेस्टोरेंट का पेज बनाकर अपने खाने और जायके का प्रचार करें। इसके जरिए आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकते हैं। ब्लॉग के जरिए भी आप अपने रेस्टोरेंट की जानकारी लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़े : भारत में फास्ट फूड बिजनेस कैसे शुरू करें?

रेस्टोरेंट बिजनेस में आने वाली लागत और बजट 

अगर हम रेस्टोरेंट खोलने में कितना खर्चा आएगा? की बात करें तो इसमें जगह और मेनू के हिसाब से अंतर आते रहते हैं। जैसे, अगर आप किसी बड़े शहर में कोई रेस्टोरेंट खोल रहे हैं या किसी बड़े मॉल व काम्प्लेक्स में रेस्टोरेंट खोल रहे हैं तो उसमे आपकी लागत ज्यादा आएगी 10 से 12 लाख रुपए निवेश करने हो सकते है।

वही अगर आप किसी पिछड़े इलाके या कम विकसित इलाके में रेस्टोरेंट खोल रहे है तो वह लागत दूसरे में मुकाबले कम आएगी।

रेस्टोरेंट के लिए अगर आप जगह रेंट पर ले रहे हैं तो आपके बजट का 10% उसमे ही जाएगा।

चूँकि रेस्टोरेंट में लोग स्वादिष्ट खाना खाने आएंगे तो उसे बनाने के लिए और उसे परोसने के लिए आपको कुछ लोगों को भी काम पर रखना होगा। इन कर्मचारियों के व्यवहार और उनके परोसने की गति और तरीके से ही आपके रेस्टोरेंट का नाम होगा। इन कर्मचारियों को देने वाले वेतन में आपके बजट का 20% लागत जाएगा

रेस्टोरेंट के मेनू में आपकी ज्यादा लागत जाती है करीब आपके बजट से 25% लागत सिर्फ इसमें ही जायेगी

इसके अलावा कुछ ऊपरी खर्चें भी होते है उसमे भी कम से कम 10 से 15% की लागत जाती है

इसके अलावा आपको और खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अगर आप एक छोटे रेस्टोरेंट वो भी कम से कम कीमत में खोलना चाहते है तो भी आपको अपना बजट 3 से 4 लाख के बिच रखनी पड़ेगी।

रेस्टोरेंट बिजनेस से होने वाली कमाई

जैसा की आपने इस पुरे आर्टिकल में कई जगह देखा होगा, की रेस्टोरेंट भारत में चलने वाला सबसे अच्छा व्यवसाय है। हर व्यक्ति को भूख तो लगती है ही साथ ही कुछ शौक भी रखते हैं खाने का और नई चीज़ें देखने का। उन सबके लिए सबसे अच्छी जगह रेस्टोरेंट होती है।

अगर आपके रेस्टोरेंट की जगह सही है और आपके रेस्तरां का प्रचार अच्छा है तो आपको ग्राहक की कमी नहीं होगी। आप ध्यान रखे आपके कर्मचारी ग्राहकों से अच्छे से पेश आएं साथ ही आपके शेफ अच्छे से अच्छा खाना प्रस्तुत करें। ऐसा करने से आपको अपने रेस्टोरेंट के प्रचार की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

आपको किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार नहीं करना पड़ेगा बल्कि आपके बजाए आपके ग्राहक ही रेस्टोरेंट का प्रचार कर देंगे। जब किसी व्यक्ति को अच्छा खाना अच्छे व्यवहार और सर्विस के साथ मिलता है तो वो खुद ही लोगों से उस जगह का ज़िक्र करता है।

अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आपको कुछ ही समय में रेस्तरां के व्यवसाय से अच्छा मुनाफा प्राप्त हो जाएगा। इस व्यापार से शुरुआती समय में तब भी 50,000 रुपए से अधिक कमाई कर सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत में रेस्टोरेंट का बिजनेस कैसे शुरू करें? (Khud Ka Restaurant Kaise Khole) के बारे में बताया। आज के समाये में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपना खुद का रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं। ‌ऐसे में अगर सही प्लानिंग के साथ आप रेस्टोरेंट खोलते हैं तो इससे आपको काफी फायदा होगा। इसीलिए हमने आपको रेस्टोरेंट खोलने से संबंधित सारी जरूरी जानकारी दे दी है।

हमें उम्मीद है कि आपके लिए यह सारी जानकारी बहुत ज्यादा हेल्पफुल रही होगी। अगर आपको हमारे द्वारा बताए गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे ऐसे लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें जो अपना खुद का रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं। धन्यवाद

अन्य लेख पढ़े :

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *