SWIGGY क्या है? इससे जुड़कर अपना बिजनेस कैसे शुरू करें पूरी जानकारी
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के बढ़ते सिस्टम से कई स्टार्टअप उभरने लगे हैं | SWIGGY (स्विगी) जो कि भारत का सबसे मूल्यवान फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफार्म है | उसने ग्राहकों के खाने के तरीके को बदल दिया है इसकी मदद से आप घर बैठे खाना ऑर्डर कर सकते हैं जो कुछ ही मिनटों में आपको प्राप्त हो जाएगा |
Table of Contents
SWIGGY (स्विगी) की शुरुआत
2014 में शुरुआत करने वाले SWIGGY (स्विगी) ने अबतक 1,00,000 रेस्टोरेंट पार्टनर्स के साथ 175 शहरों में अपनी सेवा दी है। Swiggy (स्विगी) देश की ऐसी पहली फूड प्रोवाइडर्स के लिए बड़ा वर्ल्ड क्लास प्लेटफार्म है,और साथ ही यह खाने को लेकर उसकी खोज,फ्लेक्सिबिलिटी और टेस्ट की समस्या का भी समाधान है।
इस फूड डिलीवरी एप ने लोगों का वक्त और पैसा दोनों बचा दिया है,और जो भी रेस्टोरेंट्स इस के साथ जुड़े हैं, उनके बिजनेस को काफी फायदा पहुंचाया है|
इस ऐप को आप Google Play Store में SWIGGY Food Order & Delivery App सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं |
SWIGGY (स्विगी) के साथ जुड़कर अपना बिजनेस कैसे स्टार्ट करें ?
स्विगी ने आप दो तरह से पैसा कमा सकते हैं,
1. स्विगी के पार्टनर बन कर,
2. डिलीवरी बॉय बनकर |
अगर आप एक दुकानदार है जो ऑनलाइन फूड बेचना चाहते है, तो इसके लिए आप SWIGGY (स्विगी) के साथ पार्टनर बनकर अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं,और फिर अपनी दुकान या रेस्टोरेंट को SWIGGY (स्विगी) पर लिस्ट कर सकते हैं |
SWIGGY (स्विगी) के साथ पार्टनर बनने के फायदे:-
अगर आप कोई रेस्टोरेंट कैफे या कोई छोटा मोटा फूड रिलेटिड ऑफलाइन बिजनेस चला रहे हैं, लेकिन तरक्की नहीं कर पा रहे हैं,तो SWIGGY (स्विगी) आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है | इसके साथ जुड़ने के कई फायदे हैं जैसे:-
1. SWIGGY (स्विगी) के साथ पार्टनर बनकर आप बहुत सारे नए ग्राहक बना सकते हैं |
2. अगर आप घर से करते हैं,तो बहुत ही कम खर्च में अपना खाना आसानी से बेच सकते हैं |
3. SWIGGY (स्विगी) के साथ जुड़कर अपने फूड बिजनेस को एक फूड ब्रांड बना सकते हैं |
SWIGGY (स्विगी) के पार्टनर बनने की योग्यता:-
SWIGGY (स्विगी) के साथ पार्टनर बनने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा,
1.आपका खुद का एक फूड आउटलेट, दुकान या रेस्टोरेंट होना चाहिए, अगर नहीं है तो आसपास की किसी भी जगह से सेट अप सकते हैं |
2. आपका फूड बिजनेस गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए,और उसके साथ आपको एक बैंक अकाउंट भी ओपन करना होगा |
3. आपके पास फूड लाइसेंस होना चाहिए, अगर नहीं है,तो बनवा लें MyOnlineCA.in पर जाकर फूड लाइसेंस की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं, बहुत ही कम कीमत पर बन जाता है |
4. इसके साथ एक कैंसिल चेक होना चाहिए, जो पार्टनर बनने के वक्त काम आता है |
अगर यह सारी चीजें आपके पास तैयार हैं, तो आप अपना बिजनेस स्टार्ट करने के लिए भी तैयार है:-
SWIGGY (स्विगी) के साथ जुड़ कर पैसा कैसे कमाए ?
SWIGGY(स्विगी) के साथ अपने फूड आउटलेट या रेस्टोरेंट्स को जोड़ने के 3 आसान तरीके जिनके जरिए आप आसानी से पैसा कमा सकते हैं |
1. आपको सबसे पहले SWIGGY के partner with us सेक्शन में जाना होगा |
www.swiggy.com/partner-with-us
2. अब एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना शहर चुनना होगा, उसके बाद अपने रेस्टोरेंट की डिटेल जैसे: लोकेशन, नाम और कांटेक्ट डिटेल भरनी होगी |
3. उसके बाद आपको SWIGGY(स्विगी) की ईमेल या सेल्स एग्जीक्यूटिव कंफर्मेशन कॉल आएगी, जो आपसे मिलकर एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाएगा, जिसमें सारे नियम व शर्तें भी लिखी होती है |
SWIGGY (स्विगी) से आपको मिलने वाले कमीशन की दरें :-
SWIGGY(स्विगी) आपको अच्छा खासा कमीशन देता है, जिसकी दरें अलग-अलग हो सकती हैं जो आपके रेस्टोरेंट और फूड की लोकप्रियता पर आधारित होती हैं | सामान्य रूप से इसकी दरें 15% से 25% के बीच होती हैं |
ध्यान देने योग्य कुछ बातें:–
1. SWIGGY(स्विगी) पर कॉन्ट्रैक्ट साइन करते वक्त आपको Terms & conditions अच्छी तरह से पढ़ लेने चाहिए |
2. SWIGGY(स्विगी) अपने फूड प्रोडक्ट की अच्छी तरह से सूची बनाएं |
3. SWIGGY(स्विगी) पर आप अपने फूड प्रोडक्ट के लिए अच्छा डिस्काउंट भी रख सकते हैं |
अब बात करते हैं कि आप डिलीवरी बॉय बनकर आप कैसे पैसा कमा सकते है
SWIGGY(स्विगी) में फूड डिलीवर करने के लिए डिलीवरी बॉय की आवश्यकता होती है | आप इसमें पार्ट टाइम फुल टाइम दोनों तरीके से जॉब कर सकते हैं | अगर आपके पास ज्यादा हाई – क्वालिफिकेशन नहीं है तो आप SWIGGY(स्विगी) में डिलीवरी बॉय की जॉब कर सकते हैं, जिसके लिए कम से कम 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है | इसके अलावा आपके पास कुछ चीजों का होना जरूरी है,
1. आपके पास फूड डिलीवर करने के लिए मोटरसाइकिल या कोई भी दोपहिया वाहन होना चाहिए,
2. ड्राइविंग लाइसेंस,गाड़ी का इंश्योरेंस और गाड़ी के जरूरी डाक्यूमेंट्स,
3. पहचान के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड,
4. बैंक में अकाउंट जिसमें कंपनी आपकी सैलरी ट्रांसफर करेगी,
5. एक स्मार्टफोन जिस पर कंपनी के ऑर्डर की जानकारी आपको मिलती रहे |
अगर यह सारी चीजें आपके पास है, तो आप डिलीवरी बॉय के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं |
Swiggy डिलीवरी बॉय की सैलरी
अगर आप पार्ट टाइम जॉब करते हैं, तो आप 10 से 12 हजार रुपए महीना कमा सकते हैं,और अगर आप यह काम फुल टाइम करते हैं,तो 20 से 25 हजार रुपए महीना आसानी से कमा सकते हैं |
Swiggy डिलीवरी बॉय के लिए कैसे अप्लाई करें
अगर अब डिलीवरी बॉय के लिए अप्लाई करना चाहते हैं,तो सबसे पहले आपको इसकी वेबसाइट www.ride.swiggy.com पर जाकर ride with us पर क्लिक करना होगा | उसके बाद आपको 4 डिटेल्स भरनी होंगी |
1.अपना नाम
2.अपना मोबाइल नंबर,
3.शहर का नाम
4.अपनी वाहन का प्रकार ( मोटरसाइकिल स्कूटर या साइकिल) जिससे आप डिलीवरी करना चाहते हो |
इसके बाद आपके पास कंफर्मेशन कॉल आएगी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आपको अपने शहर के नजदीकी SWIGGY(स्विगी) रिक्वायरमेंट सेंटर पर जाना होगा | डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद आपको सिक्योरिटी के तौर पर कुछ पैसे जमा करने होंगे,जिसके बदले में आपको बैग और टीशर्ट मिल जाएंगे | अब अगले दिन से आप काम करने के लिए तैयार हैं |
अगर आप भी अपने बिजनेस को बनाना चाहते हैं और अपने प्रोडक्ट को एक ब्रांड बनाना चाहते हैं तो SWIGGY(स्विगी) आपके लिए एक बेहतर विकल्प है धन्यवाद
अन्य पढ़े :
zomato के साथ बिजनेस कैसे शुरू करें
Best food service
Sir mera restaurent hai swiggy me add karna hai
I make from restaurant for meerut I intersted online swiggy