मिट्टी के बर्तन का व्यापार कैसे शुरू करें | How to Start Pottery Business in India

समय के साथ लोगों की मांग बदलती रहती है।मिट्टी के बर्तनों के साथ ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। पुराने समय में मिट्टी के बर्तन और मिट्टी से बनी अन्य चीजों का बहुत उपयोग किया जाता था लेकिन जब से प्लास्टिक का चलन हुआ मिट्टी के बर्तनों का व्यापार ठप्प हो गया। 

लेकिन प्लास्टिक आदि वस्तुओं से बने बर्तन और अन्य चीजें लोगों की मांग पर खरी नहीं उतर पाई क्योंकि इनके उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। भविष्य में प्रदूषण की समस्या से बचने के लिए लोग फिर से कार्बनिक चीजों का इस्तेमाल करने लगे हैं।

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग धीरे धीरे मिट्टी से बनी वस्तुओं को अपना रहे हैं क्योंकि लोग समझने लगे हैं की मिट्टी के बर्तनों का उपयोग उनके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। 

मिट्टी के बर्तनों की बढ़ती मांग ने मिट्टी के बर्तनों के व्यापार के नए रास्ते खोल दिए हैं जिसके जरिए आप भारी भरकम मार्केट बनाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। किसी भी व्यापार को शुरू करने से पहले उसके लाइसेंस की जरूरत पड़ती है।आप भी मिट्टी के बर्तनों के व्यापार का लाइसेंस बनवा कर अपना काम शुरू कर सकते हैं।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मिट्टी के बर्तनों के व्यापार से जुड़ी सारी चीजें बताएंगे ताकि आप आसानी से यह बिजनेस शुरू कर सकें और पैसे कमा सकें।

मिट्टी के बर्तन का व्यापार कैसे करें | How to Start Pottery Business –

मिट्टी के बर्तन का व्यापार करने के बहुत से तरीके हैं।अगर आप चाहे तो खुद के बलबूते पर अपना यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको मिट्टी के बर्तनों को बनाने की कला आनी चाहिए।

अगर आपको मिट्टी के बर्तनों के बारे में ज्यादा नॉलेज नहीं है तो भी आप मिट्टी के बर्तन का बिजनेस कर सकते हैं।मिट्टी के बर्तनों में निवेश करके और इन बर्तनों को बनाने वाले अनुभवी कारीगरों को रखकर आप अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं।

किसी भी बिजनेस को स्टार्ट करने से पहले आपको उसके बारे में अच्छी खासी नालेज होनी चाहिए ताकि बिजनेस में आपको किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।

आजकल बहुत सी शैक्षणिक संस्थाओं में पॉटरी मेकिंग और पॉटरी डिजाइनिंग विषयों से डिप्लोमा और कोर्स कराया जाता है जिसके जरिए आप खुद भी सीख सकते हैं और अपने खुद के अनुभव के साथ अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं।

मिट्टी के बर्तनों के व्यापार में लागत –

किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको उसने अपनी पूंजी लगानी पड़ती है तब जाकर आपकी है लागत आपको पैसे कमा कर देती है अब आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर मिट्टी के बर्तनों के व्यापार में कितनी लागत लगती होगी मिट्टी के बर्तनों का व्यापार आप छोटे पैमाने से भी शुरू कर सकते हैं।

आप मात्र 20,000 रुपए की लागत से भी छोटे पैमाने पर मिट्टी के बर्तनों का व्यापार शुरू कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका व्यापार बड़ा हो तो आपको लागत भी बड़ी लगानी पड़ेगी।

इस बिजनेस में आप जितना अधिक इन्वेस्ट करेंगे आपको उतनी ही ज्यादा कमाई भी होगी। आप अपनी क्षमता के अनुसार लागत लगाकर इस बिजनेस को स्टार्ट कर सकते हैं।

आइए अब चर्चा करते हैं की मिट्टी के बर्तनों को किस तरीके से बनाया जाता है ताकि आप आसानी से अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकें।

मिट्टी के बर्तनों को बनाने के तरीके –

आज हम आपको क्रमबद्ध तरीके से बताएंगे कि मिट्टी के बर्तन कैसे बनाएं और किस तरह की चीजों का उपयोग करें।

1) मिट्टी का चुनाव –

इस व्यापार में सबसे जरूरी चीज मिट्टी है जिस पर पूरा व्यापार टिका हुआ है।अच्छी मिट्टी का चुनाव हमारे बिजनेस की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है जब आपका सामान अच्छा होगा तो आप की बिक्री भी उतनी ही ज्यादा होगी।

अगर आप मिट्टी के बर्तनों का व्यापार शुरू कर रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि आप चिकनी मिट्टी का उपयोग करें।चिकनी मिट्टी के उपयोग से मिट्टी के बर्तन बहुत आकर्षक दिखाई देते हैं और आसानी से किसी भी आकृति में ढल जाते हैं।

चिकनी मिट्टी को आसानी से गूंथा जा सकता है।खास बात यह भी है की चिकनी मिट्टी से बने बर्तन जल्दी सूख जाते हैं जिससे इन्हें भट्ठियों में आसानी से भून कर तैयार किया जा सकता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।

2) मिट्टी के बर्तनों को आकार देना –

आपने बाजार में अक्सर देखा होगा जो चीजें ज्यादा आकर्षक होती हैं उनकी बिक्री ज्यादा होती है। जाहिर सी बात है जब आपका सामान लोगों के ध्यान को अपनी ओर खींचेगा तभी लोग उसे खरीदेंगे और तभी आपको मुनाफा भी होगा।

इसलिए जरूरी है कि आप मिट्टी के बर्तनों को आकर्षक आकार दें ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आए। मिट्टी के बर्तनों को शेप देने के लिए चाक का इस्तेमाल होता है। आजकल मिट्टी के बर्तनों को बनाने के लिए इलेक्ट्रिक चाक का इस्तेमाल भी किया जाता है।

3) बर्तनों को सुखाना और पकाकर तैयार करना –

मिट्टी के बर्तनों को आकार देने के बाद उन्हें सुखाना पड़ता है ताकि भट्टी में उन्हें अच्छी तरह से पकाया जा सके। बर्तन बनाने के बाद उसे कुछ दिनों के लिए अच्छी तरह से सूखने दें उसके बाद ही उसे भट्टी की आग में सुख आना चाहिए इससे बर्तन के आकार के बिगड़ने की संभावना नहीं रहती और यह अच्छी तरह से मजबूती से तैयार हो जाता है।

अगर आप अपने बिजनेस में अच्छी चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो आप की बिक्री भी उतनी ही अच्छी खासी होगी और आप बड़ा मुनाफा कमा पाएंगे इसलिए अपने सामान की क्वालिटी के साथ समझौता ना करें।

मिट्टी के बर्तनों का व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी उपकरण –

  1. बर्तन बनाने के लिए चिकनी मिट्टी।
  2. हाथ से या इलेक्ट्रिक से चलने वाला चाक।
  3. मिट्टी के शेप के लिए डिजाइनर।
  4. मिट्टी पकाने के लिए भट्ठी।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए ज्यादा मशीनों की जरूरत नहीं पडती इसलिए इसे आसानी से कम लागत में शुरू किया जा सकता है।

मिट्टी के बर्तनों के बिजनेस में प्राफिट –

मिट्टी के बर्तनों का बिजनेस कम पैसे में शुरू किया जा सकता है लेकिन कम लागत में भी इसके जरिए अच्छी खासी कमाई की जा सकती है अगर आप के बर्तनों की क्वालिटी अच्छी है और आप उनकी अच्छी तरह से मार्केटिंग कर लेते हैं तो आप महीने के लाखों रुपए कमा सकते हैं आपके बिजनेस का पैमाना जितना बड़ा होगा आपकी कमाई भी उतनी ज्यादा होगी इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप भारी-भरकम कमाई कर चुके हैं तो अपने बिजनेस को धीरे-धीरे बढ़ाते रहिए।

अपने बिजनेस की ग्रोथ कैसे करें…?

अगर आप चाहते हैं कि अपने मिट्टी के बर्तनों के बिजनेस को बड़े पैमाने तक पहुंचा सके तो इसके लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान देना होगा।

आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताएंगे इनके जरिए आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं।

कोई भी बिजनेस मार्केटिंग के बल पर टिका होता है।आप जितनी अच्छी मार्केटिंग कर सकते हैं आपका बिजनेस उतनी ही तेजी से ग्रो करता है। इसलिए किसी भी बिजनेस को स्टार्ट करने से पहले आपको उसकी मार्केटिंग करने का तरीका आना चाहिए ताकि आप आसानी से अपनी चीजों को लोगों तक पहुंचा सके।

आजकल ऑनलाइन बिजनेस का चलन बहुत तेजी में है इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस तेजी से ग्रो करें तो आपको अपना बिजनेस ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से चलाना पड़ेगा। आप मिट्टी के बर्तनों से जुड़ी अपनी वेबसाइट बना सकते हैं जिसके जरिए आप लोगों तक अपने प्रोडक्ट पहुंचा सकते हैं और वेबसाइट के जरिए ही अच्छे खासे ग्राहक पा सकते हैं।

आज हमने इस आर्टिकल के जरिए आपको मिट्टी के बर्तनों के व्यापार से जुड़ी सारी बातें आपको बताईं। इस आर्टिकल के जरिए आइडिया लेकर आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

अन्य पढ़े :

साबुन बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें

घर बैठे पापड़ बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें

पेपर बैग Making Business in Hindi

Add a Comment

Your email address will not be published.

error: