मिट्टी के बर्तन का व्यापार कैसे शुरू करें? How to Start Pottery Business in India

Mitti ke Bartan ka Business in Hindi – समय के साथ लोगों की मांग बदलती रहती है। मिट्टी के बर्तनों के साथ ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। पुराने समय में मिट्टी के बर्तन और मिट्टी से बनी अन्य चीजों का बहुत उपयोग किया जाता था लेकिन जब से प्लास्टिक का चलन हुआ मिट्टी के बर्तनों का व्यापार ठप्प हो गया। 

लेकिन प्लास्टिक आदि वस्तुओं से बने बर्तन और अन्य चीजें लोगों की मांग पर खरी नहीं उतर पाई क्योंकि इनके उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। भविष्य में प्रदूषण की समस्या से बचने के लिए लोग फिर से कार्बनिक चीजों का इस्तेमाल करने लगे हैं।

अकेले भारत में नहीं आज के समय में मिट्टी के बर्तन पुरे विश्व में प्रशिद्ध होते जा रहे हैँ, यहाँ तक की कुछ बीमारियों में डॉक्टर मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने के लिए कहता है, इसके चलते मिट्टी के बर्तनो की डिमांड बढ़ती जा रही है, लोग धीरे धीरे इसका महत्व समझ रहे है

मिट्टी के बर्तनों की बढ़ती मांग ने मिट्टी के बर्तनों के व्यापार के नए रास्ते खोल दिए हैं जिसके जरिए आप भारी भरकम मार्केट बनाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। किसी भी व्यापार को शुरू करने से पहले उसके लाइसेंस की जरूरत पड़ती है।आप भी मिट्टी के बर्तनों के व्यापार का लाइसेंस बनवा कर अपना काम शुरू कर सकते हैं।

आज का यह लेख उन लोगों के लिए है जो मिट्टी के बर्तनों का व्यापार करना चाहते हैं, तो अगर आप मिट्टी के बर्तनों के व्यापार के बारें में किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए ताकि आप आसानी से यह बिजनेस शुरू कर सकें और पैसे कमा सकें।

How to Start Pottery Making Business in Hindi
Mitti ke Bartan ka Business Kaise Kare

मिट्टी के बर्तन बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें? How to Start Pottery Making Business in Hindi

मिट्टी के बर्तन का व्यवसाय करने के बहुत से तरीके हैं। अगर आप चाहे तो खुद के बलबूते पर अपना यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको मिट्टी के बर्तनों को बनाने की कला आनी चाहिए।

अगर आपको मिट्टी के बर्तनों के बारे में ज्यादा नॉलेज नहीं है तो भी आप मिट्टी के बर्तन का बिजनेस कर सकते हैं।

  • सबसे पहले तो आप मिट्टी के बने बनाये बर्तन खरीद सकते हैं और उनका व्यापार कर सकते हैं
  • जैसा की हम जानते हैं की मिट्टी के बर्तनो के कारीगर बहुत हैं लेकिन उनकी कोई कदर नहीं है, तो आप कोई एक अनुभवी कारीगर सैलेरी पर रख सकते हैं जो आपके व्यापार के लिए अच्छे बर्तन बना सके

लेकिन क्या इन सब से व्यापार हो जाता है, जी नहीं एक बात तो हम सभी जानते हैँ की कोई भी व्यापार शुरू करने से पहले हमें उसके बारें में जानकारी होना बहुत जरुरी है ताकि बिजनेस में आपको किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। तो अगर आप भी मिट्टी के बर्तनो का व्यापार करना चाहते हैँ तो सबसे पहले –

  • आपको मिट्टी की जानकारी होना बहुत जरुरी है, आपको पता होना चाहिए की कौनसी मिट्टी के बर्तन सबसे ज्यादा चलते है
  • यह जानकारी पाने के लिए आप मिट्टी की पढ़ाई कर सकते है, जिसे लिए भारत में जगह जगह पर इंस्टिट्यूट खोले गए है
  • आजकल बहुत सी शैक्षणिक संस्थाओं में पॉटरी मेकिंग और पॉटरी डिजाइनिंग विषयों से डिप्लोमा और कोर्स कराया जाता है जिसके जरिए आप खुद भी सीख सकते हैं और अपने खुद के अनुभव के साथ अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं।
  • इसकी जानकारी आप ऑनलाइन भी पा सकते हैं, जो आपको भारत सरकार की भूगोलक वेबसाइट पर मिल जाती है

यह भी पढ़े : ईट बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

मिट्टी के बर्तनों के व्यापार में लागत

किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको उसने अपनी पूंजी लगानी पड़ती है तब जाकर आपकी है लागत आपको पैसे कमा कर देती है अब आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर मिट्टी के बर्तनों के व्यापार में कितनी लागत लगती होगी मिट्टी के बर्तनों का व्यापार आप छोटे पैमाने से भी शुरू कर सकते हैं।

आप मात्र 20,000 रुपए की लागत से भी छोटे पैमाने पर मिट्टी के बर्तनों का व्यापार शुरू कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका व्यापार बड़ा हो तो आपको लागत भी बड़ी लगानी पड़ेगी।

इस बिजनेस में आप जितना अधिक इन्वेस्ट करेंगे आपको उतनी ही ज्यादा कमाई भी होगी। आप अपनी क्षमता के अनुसार लागत लगाकर इस बिजनेस को स्टार्ट कर सकते हैं।

आइए अब चर्चा करते हैं की मिट्टी के बर्तनों को किस तरीके से बनाया जाता है ताकि आप आसानी से अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकें।

मिट्टी के बर्तनों को बनाने के तरीके

आज हम आपको क्रमबद्ध तरीके से बताएंगे कि मिट्टी के बर्तन कैसे बनाएं और किस तरह की चीजों का उपयोग करें।

1. मिट्टी का चुनाव

इस व्यापार में सबसे जरूरी चीज मिट्टी है जिस पर पूरा व्यापार टिका हुआ है।अच्छी मिट्टी का चुनाव हमारे बिजनेस की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है जब आपका सामान अच्छा होगा तो आप की बिक्री भी उतनी ही ज्यादा होगी।

तो मिट्टी का चुनाव करते समय आपको कुछ बातें होती है जो ध्यान में रखनी होती है जैसे की

  • मिट्टी के बर्तन में सबसे उपयोगी जो मिट्टी होती है वो होती है “चिकिनी डोमेत मिट्टी” जिसको काली मिट्टी बोला जाता है चिकनी मिट्टी के उपयोग से मिट्टी के बर्तन बहुत आकर्षक दिखाई देते हैं और आसानी से किसी भी आकृति में ढल जाते हैं।
  • उसके बाद आता है पानी आप हमेसा ध्यान में रखें की मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए हमेसा मीठे पानी का इस्तेमाल किया जाता है
  • मिट्टी का बर्तन दो प्रकार की मिट्टी के मिक्सचर से बनता है, जिसमें से एक होती है काली मिट्टी और दूसरी होती है बलुका मिट्टी

चिकनी मिट्टी को आसानी से गूंथा जा सकता है। खास बात यह भी है की चिकनी मिट्टी से बने बर्तन जल्दी सूख जाते हैं जिससे इन्हें भट्ठियों में आसानी से भून कर तैयार किया जा सकता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।

2. मिट्टी के बर्तनों को आकार देना

आपने बाजार में अक्सर देखा होगा जो चीजें ज्यादा आकर्षक होती हैं उनकी बिक्री ज्यादा होती है। जाहिर सी बात है जब आपका सामान लोगों के ध्यान को अपनी ओर खींचेगा तभी लोग उसे खरीदेंगे और तभी आपको मुनाफा भी होगा।

इसके लिए कुछ चीजें है जिनसे आप मिट्टी के बर्तनों को एक अच्छा आकर दे सकते है और वो पुराने समय में काम में लिए जाते थे जैसे की

  • आप लकड़ी का बना हुआ बर्तन के आकर का ढांचा काम में ले सकते है,
  • कुछ लोग मिट्टी के बर्तन को आकर अपने हाथों से भी देते है, जी सबसे काबिल तरीका होता है
  • आज के समय में बहुत सी मशीन आ गई हैं तो आप उनको भी काम में ले सकते है

यह सब आपके बिजनेस को एक पहचान देंगे इसलिए जरूरी है कि आप मिट्टी के बर्तनों को आकर्षक आकार दें ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आए। मिट्टी के बर्तनों को शेप देने के लिए चाक का इस्तेमाल होता है। आजकल मिट्टी के बर्तनों को बनाने के लिए इलेक्ट्रिक चाक का इस्तेमाल भी किया जाता है।

3. बर्तनों को सुखाना और पकाकर तैयार करना

मिट्टी के बर्तनों को आकार देने के बाद उन्हें सुखाना पड़ता है ताकि भट्टी में उन्हें अच्छी तरह से पकाया जा सके। बर्तन बनाने के बाद उसे कुछ दिनों के लिए अच्छी तरह से सूखने दें उसके बाद ही उसे भट्टी की आग में सुख आना चाहिए इससे बर्तन के आकार के बिगड़ने की संभावना नहीं रहती और यह अच्छी तरह से मजबूती से तैयार हो जाता है।

अगर आप अपने बिजनेस में अच्छी चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो आप की बिक्री भी उतनी ही अच्छी खासी होगी और आप बड़ा मुनाफा कमा पाएंगे इसलिए अपने सामान की क्वालिटी के साथ समझौता ना करें।

4. मिट्टी के बर्तनों का व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी उपकरण

  • बर्तन बनाने के लिए चिकनी मिट्टी।
  • हाथ से या इलेक्ट्रिक से चलने वाला चाक।
  • मिट्टी के शेप के लिए डिजाइनर।
  • मिट्टी पकाने के लिए भट्ठी।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए ज्यादा मशीनों की जरूरत नहीं पडती इसलिए इसे आसानी से कम लागत में शुरू किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : मोमबत्ती बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

मिट्टी के बर्तनों का व्यापार करने में कितना मुनाफा होता है?

मिट्टी के बर्तनों का बिजनेस कम पैसे में शुरू किया जा सकता है और कम लागत में भी इसके जरिए अच्छी खासी कमाई की जा सकती है अगर आप के बर्तनों की क्वालिटी अच्छी है और आप उनकी अच्छी तरह से मार्केटिंग कर लेते हैं तो आप महीने के लाखों रुपए कमा सकते हैं

आपके बिजनेस का पैमाना जितना बड़ा होगा आपकी कमाई भी उतनी ज्यादा होगी इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप भारी-भरकम कमाई करें तो अपने बिजनेस को धीरे-धीरे बढ़ाते रहिए।

अपने बिजनेस की ग्रोथ कैसे करें?

अगर आप चाहते हैं कि अपने मिट्टी के बर्तनों के बिजनेस को बड़े पैमाने तक पहुंचा सके तो इसके लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान देना होगा।

आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताएंगे इनके जरिए आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं।

कोई भी बिजनेस मार्केटिंग के बल पर टिका होता है। आप जितनी अच्छी मार्केटिंग कर सकते हैं आपका बिजनेस उतनी ही तेजी से ग्रो करता है। इसलिए किसी भी बिजनेस को स्टार्ट करने से पहले आपको उसकी मार्केटिंग करने का तरीका आना चाहिए ताकि आप आसानी से अपनी चीजों को लोगों तक पहुंचा सके।

अब सवाल यह आता है की मिट्टी के बर्तनों की marketing कैसे होगी, तो यह काम बहुत आसान है, आप अपने मिट्टी के बर्तन पर हाथ की कारीगरी करवा सकते है आजकल बर्तनों पर पेंटिंग का काम बहुत पसंद किया जाया है, तो आपो वो भी करवा सकते है

आजकल ऑनलाइन बिजनेस का चलन बहुत तेजी में है इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस तेजी से ग्रो करें तो आपको अपना बिजनेस ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से चलाना पड़ेगा।

  • आप मिट्टी के बर्तनों से जुड़ी अपनी वेबसाइट बना सकते हैं जिसके जरिए आप लोगों तक अपने प्रोडक्ट पहुंचा सकते हैं और वेबसाइट के जरिए ही अच्छे खासे ग्राहक पा सकते हैं।
  • अगर आप यह सब नहीं करना चाहते हैं तो आज कल बहुत सी ऐसी वेबसाइट हैं जहाँ पर आप अपने ब्रांड को बेच सकते है
  • और सबसे जरुरी चीज है की आप हमेसा आपने ब्रांड को एक नाम दें ताकि वो जाना जाये और मार्किट में उसकी डिमांड बढ़ सके।

नोट:- हम आपको बता दें की अगर आप अपना मिट्टी के बर्तनों का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहला काम है उनकी अच्छी डिज़ाइन, उसके बाद है उन बर्तनों पर हाथ की कारीगरी, और फिर ऑनलाइन वेबसाइट है जो “Etsy, Folksy” के नाम से जानी जाती है वहां जाकर आप आपने बर्तन बेच सकते हैं। 

आज हमने इस आर्टिकल के जरिए आपको मिट्टी के बर्तनों के व्यापार से जुड़ी सारी बातें आपको बताईं। इस आर्टिकल के जरिए आइडिया लेकर आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

अन्य लेख पढ़े :

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *