बांस की खेती कैसे करें? एक बार लगाएं सालों साल कमाएं

बांस की खेती से निकलता है खजाना जाने पूरी जानकारी | Bamboo Farming in Hindi

Bans Ki Kheti Kaise Kare – जैसे कि बांस की खेती को हरा सोना कहा जाता है, और आज के समय में किसान बांस की खेती करके बड़ी आसानी से लाखों की कमाई कर रहे हैं और कुछ लोगों का तो यह मानना है कि अगर कम मेहनत में लखपति बनना है तो बांस की खेती करनी चाहिए, जैसे कि भारत में हर साल करीब 60 मिलियन करोड़ रुपये का बांस इंपोर्ट करता है तो अगर आप भी पीला सोना खरीदना चाहते हैं तो पहले हरे सोने की खेती करें और अब तो सरकार भी समर्थन कर रही है

बांस की खेती करने की क्या आवश्यकता है

आज के समय में किसान बांस की खेती करके गांव में रहकर भी रोजगार पा सकता है। आज के समय में बांस की बनी चीज वस्तुओं ने मार्केट में अपनी जगह बना लिया है। सदियों से मनुष्य अपने दैनिक जीवन में लकड़ी से बनी चीजें वस्तुएं और इसका उत्पाद अपने जीवन में कर रहा हैं। लकड़ी की खपत तेजी से बढ़ने के कारण पेड़ों का कटाव भी बहुत तेजी से बढ़ने लगा सभी जगह जंगल नष्ट होने लगे जिसके कारण आधुनिक तकनीक और उन्नत बदलावों के कारण लोगों के मन में बांस के प्रति जागरूकता भी बढ़ने लगी है। 

एक रिसर्च से अनुमान लगा है कि पेड़ों से बनने वाले लकड़िया के ऊपज में लगभग 80 साल और उससे अधिक समय लगता है। लेकिन बांस मात्र एक ऐसी उपज है। जो 3 से 4 सालों में ही अच्छे तरीके से तैयार हो जाती है। इसकी कटाई करने के बाद करीब 50 साल तक किसान फसल प्रबंध के जरिए ही अपना मुनाफा पा सकते हैं। और उसके बाद इसकी पत्तियां पशुओं को पोषण प्राप्त करने के लिए काम आती है।

किसान बांस की खेती करते समय इसकी किस्म और सहूलियत के हिसाब से एक हेक्टर में करीब 1800 से 2000 तक पौधे लगा सकती है। और इसी के साथ बांस की खेती से दोबारा जंगलों को एक नया रूप मिल जाएगा वही बांस के उत्पाद के उपयोग करके प्रकृति का संरक्षण में मददगार साबित होगी।

बांस की खेती करने से पहले जान ले ये बातें 

बांस की खेती शुरू करने से पहले आपको बांस से जुड़ी बहुत सारी जानकारी होना आवश्यक है जैसे कि बांस की किस्मों की जानकारी लेनी होगी, इसके बाद आपको तय करना है कि कौन से बांस की खेती आपके लिए सही है, बाजार में किस तरह बेचना है। इसी के साथ बांस के पौधों के लिए उपजाऊ मिट्टी होनी चाहिए। बांस की खेती के लिए रेतीली दोमट या दोमट मिट्टी फायदेमंद होती है और बांस की कटाई कैसे होती है। अगर आप यह सभी आवश्यक जानकारी पहले से ही ले लें तो आपको आगे चल कर किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा

यह भी पढ़े : मशरूम की खेती कब और कैसे करें?

बांस की खेती कैसे करें? Bamboo Farming Business in Hindi

Bamboo Farming Business in Hindi
Bans Ki Kheti Kaise Kare in Hindi

दूसरी फसलों की तरह बांस की खेती सीजन के हिसाब से नहीं की जाती। इसकी खेती में लगभग 4 साल लग जाते हैं यानी कि 4 साल बाद बांस की कटाई होती है बांस के पौधे कुछ मीटर की दूरी पर लगाने होते हैं बांस की खेती में 4 साल में लगभग औसतन 350 रुपये  प्रति प्लांट की लागत होती है तो यह खेती करने के लिए आपको लंबी चौड़ी जगह और बांस के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करके आप बांस की खेती कर सकते हैं

बांस के पौधे की रोपाई कैसे करते हैं 

बांस के पौधों को धान की तरह रोपा जाती है बांस का रोपण 5×5 मीटर की दूरी पर रोपा जाता है जहां भी पौधा लगाना है उस जगह को बरसात से पहले 5×5 मीटर की दूरी पर 0.3 × 0.3 × 0.3 मीटर के गड्ढे बना लें और उनमें तैयार प्रकंदों की रोपाई करनी चाहिए

बांस की खेती के लिए कैसी मिट्टी और जलवायु का होना जरूरी है

जो भी किसान बांस की खेती करना चाहते हैं। तो सबसे पहले आपको मिट्टी की जांच करवानी चाहिए और अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करना चाहिए। बांस की खेती करने से पहले बांस की उन किस्मों का आपको चुनाव करना चाहिए जो बाजार में आसानी से उपलब्ध हो ओर आप अधिक मुनाफा कमा सके।

बांस के खेती के लिए दोमट या बलुई मिट्टी को सबसे अच्छी मिट्टी मानी जाती है। जिस मिट्टी का पीएच मान देख लीजिए अगर इस का पीएच मान 6.5 से 7.5 तक होता है। तो यह खेती के लिए अनुकूल मिट्टी है। वैसे तो बांस की नर्सरी मार्च के महीने में ही तैयार होती है। लेकिन कुछ राज्यों में बारिश के चलते जुलाई में भी बांस की रोपाई का काम किसान करते हैं। वर्तमान में भारत और मध्य भारत के किसान इलाकों और वहां के क्षेत्रों की भूमि को जलवायु बांस की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है।

कौन से कीट बांस के लिए हानिकारक होते है 

बहुत से कीड़े फसल को खा जाते हैं ऐसे ही कुछ खतरनाक कीट जो बांस के लिए हानिकारक है | और आपको बांस की खेती में कुछ सावधानियां बरत कर फसल को कीट से दुर रखना है ताकि बांस की पैदावार अच्छी हो |

कुछ घातक कीट : 

  • एफिडस 
  • तराजू 
  • Mealybugs
  • दीमक 
  • बीटल कारों

आज बांस की कितनी खपत है

आज की दुनिया में बांस की खपत बढ़ती ही जा रही है लोग बांस का उपयोग बहुत सी चीजों बनाने में कर रहे हैं जैसे कि बांस के फर्नीचर, सजावट का सामान, गिलास, लैंप, जैसी तमाम चीजें के लिए बांस की मांग गांव में ही नहीं बल्कि शहर में भी बहुत ज्यादा हो चुकी है इसी प्रकार बांस की खेती करने वाले को भरपूर मुनाफा होता है |

यह भी पढ़े : एलोवेरा की खेती कैसे करें?

सरकार क्यों मदद कर रही है किसानों की

जैसे कि बांस की मांग बढ़ती जा रही है बांस की कटाई में Forest Act नहीं लगता इसी के साथ बांस की खेती करने वालों की सरकार भी अच्छी खासी सहायता कर रही है | जी हां केंद्र सरकार ने देश में बांस की पैदावार को बढ़ाने के लिए बैंमबू मिशन शुरू किया है जिसमें किसानों को बांस के प्रति पौधे पर 120 रुपये की सहायता सरकार द्वारा मिलेगी |

कितने सालों तक चलती है बांस की खेती 

ये सच है कि एक बार बांस की उपज शुरू करके जिंदगी भर उसी फसल से करोड़ों की कमाई कर सकते हैं बांस की फसल तकरीबन 40 साल तक बांस देती रहती है यानी अगर आप एक बार बांस की खेती पर पैसे लगते है तो फिर सारी जिंदगी कमाई ही कमाई होती है | और तो और अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं कर सकते तो बांस की खेती का बिज़नेस बहुत अच्छा है जैसे कि बांस की खेती में ज्यादा मेहनत नहीं है ना ही ज्यादा रख रखाव की जरूरत होती है तो बैठे बैठे कमाई कर सकते हैं |

सरकार के द्वारा क्यों चलाया जा रहा है राष्ट्रीय बांस मिशन

राष्ट्रीय बांस मिशन के जरिए किसानों को बांस की खेती करने के लिए प्रोत्साहन किया जाता है। ताकि वह अत्यधिक मात्रा में बांस की खेती करें जिससे किसान और देश दोनों का फायदा हो। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सुधरे और लोगों को काम मिले जिसके लिए बांस की खेती करने के लिए किसानों को कहा जाता है।

इसी उद्देश्य से सरकार ने राष्ट्रवाद मिशन की शुरुआत की ओर इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बांस की खेती और कुटीर उद्योग को भी अधिक से अधिक बढ़ावा देना है। इसके जरिए बांस उत्पादन के क्षेत्र में भारत एक आत्मनिर्भर देश बनेगा। राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत सभी किसानों को फ्री में बांस के पौधे देने का प्रावधान किया गया है।

इस मिशन के तहत बांस की नर्सरी लगाने के लिए सभी किसान को ₹120 प्रति पौधे की राशि भी प्रदान की जायेगी। जिससे किसान शुरुआत के समय में बीज उत्पाद का कार्य आसानी से कर सकेंगे राष्ट्र बांस मिशन का एक ही उद्देश्य है कि इसके सहायता से केंद्र और राज्य सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी

सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी किसानों को सहायता में 50% खर्च किसान जबकि अन्य 50% लागत खुद सरकार द्वारा किसानों को दी जाएगी सरकार द्वारा प्रस्तावित 50% अनुदान में लगभग 60% हिस्सा केंद्र सरकार भी करेगी और 40% हिस्सा राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी जिससे किसान चिंता मुक्त होकर बांस की खेती कर सकते हैं। और अधिक मुनाफा पा सकते हैं।

बांस की खेती में कितनी लागत और मुनाफा है 

बांस की खपत के हिसाब से आप लाखों की कमाई आराम से कर सकते हैं | वैसे आमतौर पर लगभग 2600 पौधे आपको 4 साल में 3 से 4 लाख की कमाई दे देते हैं और आपको बार बार बांस के पौधे लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और इसके साथ ही सरकार 120 रुपये प्रति पौधा सब्सिडी के रूप में दे रही है यह कमाई 40 साल तक जारी रहती है। बांस की खेती मतलब मेहनत कम और पैसा दोगुना

यह भी पढ़े : सागौन की खेती कैसे शुरू करें?

FAQ – बांस की खेती के बारे में पूछे जाने वाले सवाल

Q1. क्या बांस की खेती के साथ और कोई फसल भी उगा सकते हैं?

Ans. जैसे कि बांस के पौधे कुछ मीटर की दूरी पर लगते हैं तो बीच में खाली जगह में आप कोई भी फसल की खेती कर सकते हैं 

Q2. सरकार क्या सहायता करती है बांस की खेती में?

Ans. बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार भी बांस की खेती को बढ़ाना चाहते हैं सरकार ने बांस की खेती को वन संपदा से हटाकर सामान्य खेती में शामिल कर दिया है और सबसीडी भी दे रही है

Q3. भारत में बांस की कितनी खेती होती है? 

Ans. लगभग 13.95 मिलियन हेक्टेयर में भारत के लोग बांस की खेती करते हैं 

Q4. बांस की खेती में कितनी कमाई कर सकते हैं?

Ans. हर 4 साल बाद बांस की खेती आपको 3.5 लाख से ज्यादा का मुनाफा देती है 

Q5. क्या बांस कई प्रकार के होते हैं?

Ans. जी हां बांस की अलग अलग प्रजाति होती है यह आप पर निर्भर करता है कि आप कौन से बांस की खेती करना चाहते हैं 

Q6. क्या बांस की खेती में बार बार लागत होती है?

Ans. नहीं ऐसा बिलकुल नहीं है बल्कि बांस की खेती एक बार करने के बाद आपको 40 साल तक कमाई देती रहेगी

Q7. बांस का पेड़ कितने दिन में तैयार होता है?

Ans. बांस का पेड़ लगभग 4 साल में तैयार हो जाते हैं यानी कि 4 साल बाद बांस की कटाई होती है

निष्कर्ष:

अगर आपको हमारी यह जानकारी बांस की खेती कब और कैसे करें? (How to Start Bamboo Farming Business in Hindi) पसंद आया तो जरूर इसको अपने दोस्त परिवार के साथ शेयर करें अगर आपको बांस की खेती के बारे में कुछ पूछना है तो आप नीचे कमेंट करके हम से पूछ सकते हो आपकी बांस खेती से जुड़े हुए सारे सवाल का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं धन्यवाद

अन्य लेख पढ़े:

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *