बांस की खेती कैसे करें | Bamboo Farming Business Ideas In Hindi

बांस की खेती से निकलता है खजाना 

जैसे कि बांस की खेती को हरा सोना कहा जाता है, और आज के समय में किसान बांस की खेती करके बड़ी आसानी से लाखों की कमाई कर रहे हैं | और कुछ लोगों का तो यह मानना है कि अगर कम मेहनत में लखपति बनना है तो बांस की खेती करनी चाहिए, जैसे कि भारत में हर साल करीब 60 मिलियन करोड़ रुपये का बांस इंपोर्ट करता है तो अगर आप भी पीला सोना खरीदना चाहते हैं तो पहले हरे सोने की खेती करें| और अब तो सरकार भी समर्थन कर रही है |

बांस की खेती करने से पहले जान ले ये बातें 

खेती शुरू करने से पहले आपको बांस से जुड़ी बहुत सारी जानकारी होना आवश्यक है जैसे कि बांस की किस्मों की जानकारी लेनी होगी, इसके बाद आपको तय करना है कि कौन से बांस की खेती आपके लिए सही है, बाजार में किस तरह बेचना है| इसी के साथ बांस के पौधों के लिए उपजाऊ मिट्टी होनी चाहिए | बांस की खेती के लिए रेतीली दोमट या दोमट मिट्टी फायदेमंद होती है और बांस की कटाई कैसे होती है | अगर आप यह सभी आवश्यक जानकारी पहले से ही ले लें तो आपको आगे चल कर किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा |

कैसे करें बांस की खेती 

दूसरी फसलों की तरह बांस की खेती सीजन के हिसाब से नहीं की जाती | इसकी खेती में लगभग 4 साल लग जाते हैं यानी कि 4 साल बाद बांस की कटाई होती है बांस के पौधे कुछ मीटर की दूरी पर लगाने होते हैं बांस की खेती में 4 साल में लगभग औसतन 350 रुपये  प्रति प्लांट की लागत होती है तो यह खेती करने के लिए आपको लंबी चौड़ी जगह और बांस के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करके आप बांस की खेती कर सकते हैं 

बांस के पौधे की रोपाई कैसे करते हैं 

बांस के पौधों को धान की तरह रोपा जाती है बांस का रोपण 5×5 मीटर की दूरी पर रोपा जाता है जहां भी पौधा लगाना है उस जगह को बरसात से पहले 5×5 मीटर की दूरी पर 0.3 × 0.3 × 0.3 मीटर के गड्ढे बना लें और उनमें तैयार प्रकंदों की रोपाई करनी चाहिए |

कौन से कीट बांस के लिए हानिकारक होते है 

बहुत से कीड़े फसल को खा जाते हैं ऐसे ही कुछ खतरनाक कीट जो बांस के लिए हानिकारक है | और आपको बांस की खेती में कुछ सावधानियां बरत कर फसल को कीट से दुर रखना है ताकि बांस की पैदावार अच्छी हो |

कुछ घातक कीट : 

  • एफिडस 
  • तराजू 
  • Mealybugs
  • दीमक 
  • बीटल कारों

आज बांस की कितनी खपत है

आज की दुनिया में बांस की खपत बढ़ती ही जा रही है लोग बांस का उपयोग बहुत सी चीजों बनाने में कर रहे हैं जैसे कि बांस के फर्नीचर, सजावट का सामान, गिलास, लैंप, जैसी तमाम चीजें के लिए बांस की मांग गांव में ही नहीं बल्कि शहर में भी बहुत ज्यादा हो चुकी है इसी प्रकार बांस की खेती करने वाले को भरपूर मुनाफा होता है |

सरकार क्यों मदद कर रही है किसानों की

जैसे कि बांस की मांग बढ़ती जा रही है बांस की कटाई में Forest Act नहीं लगता इसी के साथ बांस की खेती करने वालों की सरकार भी अच्छी खासी सहायता कर रही है | जी हां केंद्र सरकार ने देश में बांस की पैदावार को बढ़ाने के लिए बैंमबू मिशन शुरू किया है जिसमें किसानों को बांस के प्रति पौधे पर 120 रुपये की सहायता सरकार द्वारा मिलेगी |

कितने सालों तक चलती है बांस की खेती 

ये सच है कि एक बार बांस की उपज शुरू करके जिंदगी भर उसी फसल से करोड़ों की कमाई कर सकते हैं बांस की फसल तकरीबन 40 साल तक बांस देती रहती है यानी अगर आप एक बार बांस की खेती पर पैसे लगते है तो फिर सारी जिंदगी कमाई ही कमाई होती है | और तो और अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं कर सकते तो बांस की खेती का बिज़नेस बहुत अच्छा है जैसे कि बांस की खेती में ज्यादा मेहनत नहीं है ना ही ज्यादा रख रखाव की जरूरत होती है तो बैठे बैठे कमाई कर सकते हैं |

बांस की खेती में कितनी लागत और मुनाफा है 

बांस की खपत के हिसाब से आप लाखों की कमाई आराम से कर सकते हैं | वैसे आमतौर पर लगभग 2600 पौधे आपको 4 साल में 3 से 4 लाख की कमाई दे देते हैं | और आपको बार बार बांस के पौधे लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और इसके साथ ही सरकार 120 रुपये प्रति पौधा सब्सिडी के रूप में दे रही है यह कमाई 40 साल तक जारी रहती है | बांस की खेती मतलब मेहनत कम और पैसा दोगुना |

FAQ

Q: बांस की खेती के साथ और कोई फसल भी उगा सकते हैं? 

जैसे कि बांस के पौधे कुछ मीटर की दूरी पर लगते हैं तो बीच में खाली जगह में आप कोई भी फसल की खेती कर सकते हैं 

Q: सरकार क्या सहायता करती है बांस की खेती में ?

बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार भी बांस की खेती को बढ़ाना चाहते हैं सरकार ने बांस की खेती को वन संपदा से हटाकर सामान्य खेती में शामिल कर दिया है और सबसीडी भी दे रही है 

Q: भारत में बांस की कितनी खेती होती है? 

लगभग 13.95 मिलियन हेक्टेयर में भारत के लोग बांस की खेती करते हैं 

Q: बांस की खेती में कितनी कमाई कर सकते हैं?

हर 4 साल बाद बांस की खेती आपको 3.5 लाख का मुनाफा देती है 

Q: क्या बांस कई प्रकार के होते हैं ?

जी हां बांस की अलग अलग प्रजाति होती है यह आप पर निर्भर करता है कि आप कौन से बांस की खेती करना चाहते हैं 

Q: क्या बांस की खेती में बार बार लागत होती है ?

नहीं ऐसा बिलकुल नहीं है बल्कि बांस की खेती एक बार करने के बाद आपको 40 साल तक कमाई देती रहेगी|

Q: बांस का पेड़ कितने दिन में तैयार होता है?

बांस का पेड़ लगभग 4 साल में तैयार हो जाते हैं यानी कि 4 साल बाद बांस की कटाई होती है

अन्य पढ़े :

गाँव के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ व्यवसाय

कृषि आधारित व्यापार से कमाए पैसे

दूध उत्पादन व्यवसाय कैसे करें

Add a Comment

Your email address will not be published.

error: