अनाज का बिजनेस कैसे शुरू करें? जाने सभी जानकारियां

भारत एक कृषि प्रधान देश है भारत की 70 % जनसंख्या कृषि में लगी हुई है। गांव में कृषि ही लोगों का मुख्य व्यवसाय होता है। भारत की खेती मानसून पर आधारित है। अगर मानसून अच्छा होता है तो खेती भी अच्छी होती है। भारत में कई तरह के अनाज पैदा किए जाते हैं जैसे गेहूं, चावल , दालें आदि। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा गेहूं पैदा किया जाता है।

गेहूं का 2 % भाग ही विदेशों को निर्यात किया जाता है 98% भाग भारत के अंदर ही रहता है। गेहूं और चावल तो ऐसी अनाज है जिन्हें लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। दालें तो भारत के लोगों के घर की सबसे ज्यादा जरूरत है। दालें खाना तो लोग ज्यादा पसंद करते हैं। भारत में कई प्रकार की दालें पैदा की जाती है जैसे उड़द की दाल, राजमाह,मूंग,मसूर ,अरहर ,चना दाल आदि। अनाज तो मनुष्य की बहुत बड़ी जरूरतों में से एक है।

अनाज के बिना तो मनुष्य जीवित नहीं रह सकता है। अगर कोई व्यक्ति अनाज का व्यवसाय करना चाहता है तो उसे इसमें ज्यादा फायदा रहता है। चाहे जो भी हो जाए अनाज का व्यवसाय ऐसा व्यवसाय है जो कभी भी बंद नहीं होता है क्योंकि अनाज के बगैर तो मनुष्य का जीना ही असंभव होता है।

बाकी चीजों के बिना मनुष्य तो जीवित रह सकता है। लेकिन अनाज के बिना नहीं। जब हम कोई भी व्यवसाय शुरू करते हैं तो उसमें कुछ मुसीबतों का सामना तो करना पड़ता है। कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार असफलता को स्वीकार भी करना पड़ता है। अनाज का बिजनेस सबसे अच्छा बिजनेस है। चाहे कोई अमीर है या गरीब सभी को जीवित रहने के लिए अनाज की जरूरत होती है। आज हम आपको अपने इस लेख के जरिये से Anaj ka Business Kaise Kare के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है 

अनाज का व्यापार कैसे शुरू करें? (2023) How to Start a Grain Business in Hindi

How to Start a Grain Business in Hindi
Anaj ka Business Kaise Kare

अनाज का बिजनेस शुरू करने से पहले हमें कई बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है।

1. बिजनेस के लिए सही जगह का चुनाव

बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले जगह का चुनाव किया जाता है। बिजनेस घर से शुरू करना है या कहीं अलग से जगह खरीदनी है| बिजनेस शुरू करने के लिए हमें गोदाम की जरूरत पड़ती है। गोदाम हमें ऐसी जगह पर बनाना चाहिए जहां गाड़ियां आसानी से आ जा सके। अनाज लाने में और ले जाने में कोई समस्या न आए।

2. आर्थिक रूप से मजबूत हो

बिजनेस शुरू करने के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है। बिजनेस मैं कभी-कभी मुनाफे की जगह हानि भी होती है। बिजनेस के लिए हमें भवन ,जमीन ,मशीनरी, फर्नीचर आदि की भी आवश्यकता होती है| अतः बिजनेस शुरू करने के लिए पहले व्यक्ति के पास पैसों का प्रबंध होना जरूरी है।

3. किसानों के साथ सीधा संपर्क

अनाज का बिजनेस करना हो तो हमें सीधे किसानों से संपर्क करना चाहिए। किसान हम से सस्ते दामों पर अनाज देंगे और हम उसे ज्यादा कीमत पर बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं।

4. अनाज के भंडारण की उचित व्यवस्था

अनाज का बिजनेस शुरू करने से पहले यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि अनाज रखने के लिए काफी जगह है या नहीं। इसके लिए बड़े गोदाम की आवश्यकता होती है। गोदाम का आकार बड़ा होना चाहिए। भारत में किसान तो काफी मेहनत करता है अनाज भी प्रचुर मात्रा में होता है लेकिन किसानों का अनाज खुले नहीं होने के कारण कई बार वह बारिश से भीग कर खराब हो जाता है जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है।

5. साफ सफाई का ध्यान

अनाज रखने की सही व्यवस्था होनी चाहिए। सफाई का ध्यान अनाज के गोदाम में स्थाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है| अनाज को बोरियों में अच्छी तरह से करके रखना चाहिए। अनाज के सबसे बड़े दुश्मन चूहे होते हैं ग्राम।अगर वहां सफाई का ध्यान नहीं रखेंगे तो चूहे अनाज को खराब कर देते हैं जिस पर अनाज को नुकसान होता है।

6. कंप्यूटर की जानकारी

आजकल कंप्यूटर का जमाना है। अगर आपको कंप्यूटर की जानकारी है तो आप कंप्यूटर के माध्यम से भी अनाज के व्यापार को बढ़ा सकते हैं | कंप्यूटर पर आप अपने नाम से अपने बिजनेस की अलग से वेबसाइट बनाकर अपने बिजनेस का प्रचार कर सकते हैं। डीलर आपसे ऑनलाइन ही बिजनेस की बात कर सकते हैं। आजकल ऑनलाइन ही पेमेंट भी हो जाती है जिससे आपको ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी। आप अपने बिजनेस की ऑनलाइन जानकारी डाल सकते हैं।

7. अनाज के खपत की जानकारी

अनाज का बिजनेस शुरू करने से पहले आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि सबसे ज्यादा अनाज की खपत कहां होती है। कोई भी होटल या रेस्टोरेंट में जाकर पता किया जा सकता है कि उन्हें कितने अनाज की जरूरत होती है। आप सीधे ही होटल में जाकर ऑफर दे सकते हैं ताकि वे आपसे ही अनाज खरीदें। अगर उन्हें डिलीवरी की सुविधा दी जाती है तो वे ऐसे ही तैयार हो जाएंगे कि उनके होटल तक आप खुद अनाज पहुंचा रहे हैं जितना ज्यादा आपका लोगों से कांटेक्ट होगा उतनी ही ज्यादा बिक्री होगी और मुनाफा भी होगा।

यह भी पढ़े : सरकारी राशन की दुकान कैसे खोले

अनाज का व्यापार के लिए आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण

अनाज का व्यापार शुरू करने के लिए आपको कुछ लाइसेंस बनाने की आवश्यकता होगी जोकि निम्नलिखित हैं। 

  • जीएसटी लाइसेंस (GST license /Number) 
  • ट्रेड लाइसेंस (Trade license) 
  • उद्योग लाइसेंस (Udham license)
  • फूड लाइसेंस (Food license)
  • गुमास्ता लाइसेंस

अनाज का बिजनेस करने के लिए हमें जीएसटी नंबर भी चाहिए होता है| खुली दाल व खुला आटा पर जीएसटी नहीं लगता अच्छी क्वालिटी की दाल व ब्रांडेड आटा बेचने पर 5% जीएसटी लगता है| अनाज का बिजनेस खाद्य से जुड़ा है इसलिए अनाज बेचनेवाले को फूड लाइसेंस लेना भी जरूरी होता है इसके अलावा नगर निगम ,नगर पालिका से भी बना सकते हैं। और यदि आप ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इन्हें ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं।

ऊपर दिए गए सभी लाइसेंस आपको अवश्य ही बनाने हैं। तभी जाकर आप बिना किसी परेशानी के अपना व्यापार शुरू कर पाएंगे।

अनाज का बिजनेस करने के लिए अनाज कहां से खरीदें?

यदि आप उचित दाम में अनाज खरीदना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको सीधे तौर पर किसानों से बिना किसी दलाल की सहायता से अनाज खरीदना चाहिए। क्योंकि बड़े किसान आपको बहुत ही ज्यादा मात्रा में और बहुत कम दाम पर अनाज दे सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपके पास बड़े-बड़े किसानों का संपर्क होना चाहिए।

यदि आपके पास बड़े-बड़े किसानों का संपर्क नहीं है। तो आप किसान संघ से भी संपर्क कर सकते हैं। जो आपको सस्ते दामों में अनाज दिलवा सके यह आपको बड़े किसानों के संपर्क दे सके। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा मुनाफा होगा और आप अपना अनाज का एक बड़ा बिजनेस शुरू कर सकेंगे।

ध्यान रहे आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार पर्याप्त मात्रा में अनाज खरीद लेना है। की कितने अनाज की आवश्यकता पड़ेगी, और कितना अनाज आप अच्छे से संभाल कर रख सकते हैं। आपको उसी हिसाब से अनाज खरीदना चाहिए। जिससे कि आपको कोई नुकसान ना हो और आपको मुनाफा भी अच्छा हो।

अनाज को कहां रखें? 

यदि आप अनाज का बिजनेस करना चाहते हैं। तो आपके पास आना संग्रहण के लिए एक अच्छा और साफ स्थान होना चाहिए। जोकि यह बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि यदि आप सावधानी नहीं बरतते हैं तो अनाज बहुत ही जल्दी खराब हो सकता है।

इसलिए अनाज के संग्रहन के लिए आपको एक अच्छा सा होल बनवाना होगा, या फिर आप एक अच्छा गोदाम किराए पर ले सकते हैं। पर ध्यान रहे कि उस गोदाम के अंदर बारिश का पानी बिल्कुल भी ना आ सके। और आप नियमित और से उसकी साफ-सफाई करवाएं और उसे सुरक्षित रखें। जिससे कि आपको किसी भी प्रकार का कोई नुकसान ना हो। और जितना हो सके अपने अनाज को कीड़े से बचाने का प्रयास करें और उसके लिए जो आवश्यक दवाइयों का प्रयोग करें।

अनाज के व्यवसाय से कितना मुनाफा कमा सकते हैं?

आपन आज का बिजनेस करके भारी मात्रा में मुनाफा कमा सकते हैं। इसमें आप कम से कम 5 से 10% के मार्जिन पर अनाज को बेच सकते हैं। यदि आप सीधे किसानों से खरीदते हैं, तो आपको अधिक से अधिक मुनाफा होगा। और यदि आप बड़े स्तर पर अनाज का बिजनेस करते हैं, तो आपको लगभग 1 से 2 लाख रूपये तक का मुनाफा हो सकता है। और यदि आप छोटे स्तर पर अनाज का व्यवसाय कर रहे हैं, तो भी आपको 30 से 50 हजार रुपए का मुनाफा आराम से हो जाएगा।

यह भी पढ़े : किराना की दुकान कैसे खोले?

अनाज का बिजनेस करने के फायदे?

1. अनाज तो हर व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी होता है। महनार चाहे सस्ता हो या महंगा खरीदना तो सभी को ही पड़ता है। अतः इस बिजनेस में लाभ ही लाभ होता है खाने की तो कोई गुंजाइश नहीं होती है।

2. अनाज को सीधे किसानों से कम कीमत पर खरीद कर हम उससे ज्यादा कीमत पर बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं।

3. अनाज का बिजनेस शहरी व ग्रामीण दोनों इलाकों में किया जा सकता है।

4. अनाज का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जो आपातकालीन परिस्थितियों में भी चलाया जा सकता है। चाहे सब दुकानें बंद हो लेकिन अनाज की सप्लाई तो चली रहती है क्योंकि अनाज तो जीने के लिए बेहद जरूरी होता है।

5. अनाज का बिजनेस तो ऐसा आसान बिजनेस है जिसे पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी कर सकती है। इससे महिलाओं को रोजगार का साधन मिल जाता है और वे आत्मनिर्भर बन जाती हैं।

6. अनाज का बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं होती। इसे कम लागत में भी शुरू किया जा सकता है। इसके लिए गोदान की आवश्यकता होती है जहां पर अनाज को सही तरीके से भंडार करके रखा जा सके।

अनाज बिजनेस में क्या-क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?

अनाज बिजनेस में आपको बहुत ही सावधानी से काम करना चाहिए। और बहुत से व्यापारियों नीचे दी गई गलतियां करते हैं। जिससे कि उन्हें काफी ज्यादा नुकसान होता है, तो आप इन गलतियों को ध्यान में रखकर आगे बढ़े, जिससे कि आपको नुकसान होने की संभावनाएं कम होगी।

1. आप अपने गोदाम की साफ सफाई और देख रेख अच्छे से करें, यदि आप इस में लापरवाही करते हैं। तो आप को बड़ा नुकसान हो सकता है।

2. आपको हमेशा अनाज सीधे किसानों से ही खरीदना चाहिए, जिससे कि आपको ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो।

3. आपको कभी भी कच्चा अनाज या कीड़े लगे हुए अनाज को नहीं खरीदना चाहिए। आपको आनाज खरीदने से पहले उसकी जांच करवानी चाहिए।

4. आपको अपने हिसाब से जितना अनाज आप अच्छे से संभाल सके। उतना ही खरीदना चाहिए ताकि आप उसकी देख रेख अच्छे से कर सके, और आपका अनाज बिल्कुल भी खराब ना हो।

5. आपको अपने ग्राहकों को मंडी के रेट या उससे कम रेट पर ही अनाज बेचना चाहिए क्योंकि अगर आप अधिक मुनाफा कमाने के लिए अपने ग्राहकों कों महंगी रेट में अनाज बेचेंगे तो एक बार तो आप उनसे मुनाफा कमा सकते हैं लेकिन भविष्य में भी आपसे कभी भी अनाज नहीं खरीदेंगे इससे आपके बिजनेस पर काफी बुरा प्रभाव पड़ेगा।

इन सभी बातों को ध्यान में रखेंगे, तो आपको अनाज बिजनेस मे नुकसान होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। 

यह भी पढ़े : खाद व बीज भंडार का बिजनेस कैसे शुरू करें?

अनाज के बिजनेस की मार्केटिंग कैसे करें?

दोस्तों अनाज के बिजनेस की बात नहीं है आप चाहे किसी भी तरह का बिजनेस कर रहे हो सबसे जरूरी है कि उसकी मार्केटिंग करना। आपने चाहे कितने भी बड़े स्तर से अपने बिजनेस को शुरू किया हो जब तक आप उसकी अच्छे से मार्केटिंग नहीं करेंगे तब तक आप उस बिजनेस में सफल नहीं हो सकते हैं।

अनाज की बिजनेस की मार्केटिंग करने के लिए आप कई तरह के तरीके अपना सकते हैं जैसे कि आप अपने बिजनेस के लिए पोस्टर या फिर विज्ञापन तैयार करवा सकते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया मार्केटिंग के लिए काफी अच्छा प्लेटफार्म बन चुका है इसकी मदद से आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपने बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपने आसपास के रेस्टोरेंट और होटल से भी अनाज के लिए संपर्क कर सकते हैं अगर उन लोगों से आपकी डील हो जाती है तो आपको काफी अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा आप अपने लोकल मार्केट में भी अनाज को बेच सकते हैं इसके लिए आपको अपने ग्राहकों को डिस्काउंट देना होगा जिससे ज्यादा से ज्यादा कस्टमर आपसे अनाज खरीद सके।

FAQs – Anaj ka Business Kaise Kare (2023)

Q1. क्या अनाज का बिजनेस फायदेमंद है?

Ans. अनाज का बिजनेस बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। आप यदि इसमें सावधानीपूर्वक अच्छे से कार्य करते हैं, तो छोटे स्तर पर भी 30 से 50 हजार तक आसानी से कमा सकते हैं।

Q2. अनाज बिजनेस के लिए कौन कौन से लाइसेंस की आवश्यकता होती है?

Ans. अनाज का बिजनेस करने के लिए आपको सबसे पहले GST नंबर की जरूरत होती है। और फूड लाइसेंस लेना भी अति आवश्यक है। इसके अलावा आपको नगर पालिका से ट्रेड लाइसेंस भी लेना होगा।

Q3. क्या यह गांव एवं अन्य छोटे क्षेत्रों पर करने योग्य बिजनेस है?

Ans. हां यह बिजनेस गांव या अन्य छोटे क्षेत्रों में करने योग्य है, आप वहां पर इस बिजनेस को शुरू करके आसानी से 30 से 50 हजार रुपए का मुनाफा कमा सकता है।

Q4. क्या महिलाएं भी कर सकती है अनाज का बिजनेस?

Ans. जी हाँ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी कर सकती है अनाज का बिजनेस जिससे उन्हें एक रोजगार का साधन मिल जाता है और आत्मनिर्भर बन सकती है

Q5. अनाज का व्यापार शुरू करने में कुल लागत कितनी होती है?

Ans. अनाज का व्यापार शुरू करने में लागत बिजनेस आकर के ऊपर निर्भर करता है कि आप किस स्तर पर शुरू करना चाहते हैं एक सामान्य स्तर के बिजनेस के लिए 4-5 लाख कि लागत आ जाती है

निष्कर्ष!

हम कह सकते हैं कि अनाज का बिजनेस बहुत अच्छा बिजनेस है | गेहूं व चावल, बाजरा, दालें आदि किसी भी तरह का अनाज को इसका इस्तेमाल तो हर घर में होता है। इस बिजनेस के बंद होने की कोई गुंजाइश नहीं होती है। लेकिन जब कभी कीमतें बढ़ जाती हैं तब इस बिजनेस में थोड़ी कमी आती है। फिर भी साल के 365 दिन तक यह बिजनेस चला रहता है।

अन्य लेख पढ़े:

3 Comments

Leave a Reply to Nisha kumari Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *